Realme Mobiles : नई तकनीकी के इस दौर में मोबाइल फोन का चलन लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कंपनियों की तरफ से भी ग्राहकों को हर एक आधुनिक सुविधाओं का लाभ उपलब्ध करवाने के लिए नए-नए मोबाइल फोन बाजार में लॉन्च किए जा रहे हैं। रियलमी कंपनी की तरफ से भी एक बेहतरीन बैटरी के साथ आने वाले मोबाइल फोन को बाजार में पेश किया गया है। आइए जानते हैं इसकी क्या होगी कीमत।
मोबाइल फोन निर्माता कंपनी रियलमी (Realme Latest Mobiles) की तरफ से इन दिनों बाजार में तहलका मचाया जा रहा है। Realme कंपनी के स्मार्टफोन ग्राहकों को काफी ज्यादा पसंद आते हैं क्योंकि यह कंपनी अपने मोबाइल फोन में बैटरी बैकअप से लेकर कैमरा क्वालिटी तक हर एक अच्छे फीचर्स उपलब्ध करवाती रहती है।
अब रियलमी कंपनी की तरफ से एक नया स्मार्टफोन (Realme New Smartphones) लॉन्च किया गया है जो बैटरी बैकअप के मामले में काफी दमदार साबित हो रहा है। रियलमी कंपनी के इस नए मोबाइल फोन का नाम C100 5G है और इसे थाईलैंड में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी का यह सी सीरीज का लेटेस्ट फोन है।
कीमत और बैटरी से जुड़ा अपडेट
रियलमी C100 5G की शुरुआती कीमत (Realme C100 5G Price) तकरीबन 6,999 THB (लगभग 20,000 रुपये) रखी गई है, सबसे खास बात यह है कि इसमें 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 7000mAh बैटरी मिल रही है, जिससे आप एक बार चार्ज करने पर पूरा दिन उपयोग कर सकते है। यह फोन 22 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
रियलमी C100 5G में 6.8 इंच का बड़ा HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट (Realme C100 5G Display) मिलता है। इससे फोन इस्तेमाल करते समय स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूथ रहती है। साथ ही, 900 निट्स की ब्राइटनेस के कारण धूप में भी फोन सही से चलाया (Realme C100 5G News) जा सकता है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है, जो हर रोज उपयोग के लिए अच्छा है। इस फोन में 6GB+128GB तक स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोSD कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा क्वालिटी पर भी दिया गया ध्यान
रियलमी C100 5G फोन में 50MP का रियर कैमरा (Realme C100 5G Camera) दिया गया है, जिससे बेहतरीन फोटो उतारी जा सकती है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 5MP का कैमरा मिलता है।
साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक के अलावा इस 5G फोन में Bluetooth 5.3, USB Type-C और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे जबरदस्त फीचर्स भी मिल (Realme C100 5G Safety Features) रहे है।
रियलमी C100 5G को बनाने पर बैटरी पर काफी फोकस किया गया है, 20,000 रुपये की कीमत में आने वाले इस फोन में काफी सही फीचर्स मिल रहे है और इस कीमत में यह एक दमदार फोन साबित हो रहा है।