Samsung, Vivo, oppo स्मार्टफोन की कीमतों में 40% का इजाफा

Smartphone rate hike – स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अब स्मार्टफोन खरीदना और भी महंगा होने वाला है। पहले से ही बढ़ती महंगाई के बीच फोन की कीमतें आसमान छू रही थी अब और तूफानी तेजी आने से लोगों के लाइफस्टाइल खर्चा और बढ़ जाएंगे। दरअसल, हाल ही में देश की कई बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने स्मार्टफोन की कीमतों में 40% का इजाफा कर दिया है।

स्मार्टफोन की कीमतों में बंपर तेजी –

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो अपना बजट बढ़ा लीजिए। दरअसल, देश में स्मार्टफोन की कीमतों में तगड़ी बढ़ोतरी हुई है। अब सैमसंग, ओपो, रियलमी और शाओमी जैसे स्मार्टफोन ब्रांड में कीमतें 40% तक बढ़ गई हैं। सैमसंग (Samsung Smartphone Rate), ओप्पो, रियलमी, वीवो और शाओमी (Xiaomi Smartphone) कंपनी के द्वारा फोन की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान करने के बाद स्मार्टफोन ग्राहकों की टेंशन बढ़ गई है।

सप्लाई चैन हुई प्रभावित –

स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे अहम कारण चिप की कमी है, क्योंकि फैक्ट्रियां अब एनवीडीया की एआई चिप्स (AI Chips) पर ज्यादा फोकस कर रही है। इसके अलावा पश्चिम एशिया में तनाव से कच्चा माल और ज्यादा महंगा हो गया है। ऐसे में सप्लाई चैन प्रभावित होने से कीमतों पर सीधा प्रभाव पड़ा है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल 15.2 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री हुई थी। इसमें से दो तिहाई हिस्सेदारी इन्हीं कंपनियों की थी। साल 2025 में बाजार 43 अरब डालर तक जा पहुंचा, लेकिन अब बिक्री डाउन आई है। महंगाई की वजह से लोग स्मार्टफोन नहीं खरीद रहे हैं और कीमतें बढ़ने से अब स्मार्टफोन की बिक्री भी डाउन आएगी।

सेकंड हैंड फोन की बिक्री में तेजी –

ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अचानक स्मार्टफोन की कीमतों (smartphone prices hike) में तूफानी तेजी आने से अब लोग नया स्मार्टफोन न खरीदते हुए सेकंड हैंड फोन खरीद रहे हैं या फिर अपने फोन को रिपेयर करवाकर काम चला रहे हैं। अब लोग अपनी जरूरी वस्तुओं पर खर्च कर रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, इस साल स्मार्टफोन की बिक्री में 10% की गिरावट आने की आशंका है।

120% महंगी हुई चिप –

पिछले 3 महीने में चिप की कीमतों (chip prices hike) में बेतहाशा तेजी देखने को मिली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेमोरी चिप की कीमत दिसंबर 2025 से लेकर फरवरी के बीच 120% से ज्यादा बढ़ चुकी है। स्मार्टफोन की कुल लागत में चिप का हिस्सा 18 फ़ीसदी से बढ़कर अब 40 प्रतिशत हो गया है। कंपोनेंट निर्माता कीमतों में इजाफा कर रहे हैं और ब्रांड इसका बोझ ग्राहकों पर डाल रहे हैं।

अगले साल भी कम नहीं होगी कीमत –

ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन के के मुताबिक, मेमोरी चिप की कीमत (memory chip price) 2027 से पहले कम होने के आसार नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, ब्रांड ने रिटेलर्स को सूचित किया है कि आने वाले दिनों में राहत नहीं मिलेगी। रियलमी ने 9 मॉडल के दामों में 50 प्रतिशत की बढ़ौतरी की है और शाओमी ने 32% तक रेट बढ़ा दिए हैं।

Leave a Comment