Sarso Bhav 29 March 2026 : सरसों की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। सरसों के दामों (sarso rate) में लगातार तेजी से किसानों को काफी लाभ हो रहा है। मंडियों में सरसों के भाव एमएसपी से तो काफी ऊपर चले गए हैं। मात्र 10 दिन में ही 750 रुपये की बड़ी तेजी देखने को मिली है।
आज भी दर्ज की गई तेज
शनिवार को भी सरसों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। राजस्थान की बात करें तो यहां पर अलवर की मंडी में सरसों के दाम (sarso bhav) 10 दिन में 750 रुपये बढ़ गए हैं। सरकों का दाम एमएसपी भाव 6200 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 6950 रुपये तक पहुंच गया है। सरसों की कीमतों में 2 दिन में ही 250 रुपये की तेजी आई है। सरसों की कीमत 6700 रुपये प्रति दस ग्राम थी। शुक्रवार को अचानक तेजी से किसान काफी खुश हैं।
सरसों की हो रही है बंपर आवक
सरसों के अच्छे दाम मिलने से किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं। मंडियों में बड़े स्तर पर सरसों की आवक शुरू हो गई है। कुछ दिन पहले ही सरसों एमएसपी के नीचे तक बिक रही थी, परंतु, दाम अच्छे मिलने से किसान जल्दी ही सरसों मंडी में लेकर जाने को आतुर नजर आ रहे हैं।
क्यों बढ़ रही है कीमत
सरसों की कीमत बढ़ने के पीछे सीधा कारण इरान इस्राइल और अमेरिका का युद्ध है। असामान्य परिस्थितियों में सरसों की कीमत बढ़ रही हैं। विदेशों से आने वाला खाद्य तेल लगातार प्रभावित हो रहा है। आयात प्रभावित होने की वजह से सरसों के तेल की मांग बढ़ रही है। भाव बढ़ने के साथ ही मंडी में सरसों की बंपर आवक हो रही है। वहीं, अगर परिस्थितियां सामान्य होने पर कीमतें कम भी हो सकती है।
किस फसल की क्या चल रही है कीमत
सरसों की एमएसपी कीमत (sarso MSP) 6200 रुपये है। वहीं गेहूं का सरकारी समर्थन मूल्य 2585 रुपये है। इसी तरह चना सरकार 5875 रुपये में खरीदा जा रहा है। गेहूं और चने का सरकारी रेट ज्यादा होने के कारण किसान गेहूं और चना सीधे सरकार को बेच रहे हैं, जिससे मंडी में इन फसलों की आवक लगभग ठप हो गई है।