Sarso Bhav Update : सरसों की कीमतों में बंपर तेजी, MSP से इतना ऊपर हुआ भाव

Sarso Bhav Update : सरसों की कीमतों में तगड़ी तेजी देखने को मिल रही है। देशभर की अलग-अलग मंडियों में सरकारी खरीद शुरू होने से पहले ही सरसों पहुंच रही है। अच्छी बात यह है कि टाइम से सरसों बिक भी रही है और वह भी सरकारी रेट से महंगी। ऐसे में किसानों के लिए सरसों को लेकर यह शुभ संकेत हैं।

क्यों बढ़ गए सरसों के भाव
सरसों की कीमत बढ़ने के पीछे पाम ओयल के आयात में कमी को माना जा रहा है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि पाम ओयल में 4 प्रतिशत तक आयात कम हुआ है। इस आयात कम होने का असर सीधा सरसों के तेल की डिमांड पर पड़ा है। इससे सरसों की कीमत भी सीधे तौर पर बढ़ गई है। अच्छी बात यह है कि सरसों के भाव फसल कटाई के सीजन में भी तेजी पर चल रहे हैं।

राजस्थान में सरसों की कीमत
राजस्थान की मंडियों (Rajasthan Sarso Rate) में सरसों पहुंचने लगी है। अलवर मंडी की बात करें तो 45 हजार कट्टे सरसों पहुंची है। यहां पर सरसों की कीमतों में दो रेट चल रहे हैं। नई सरसों की कीमत 6300 रुपए प्रति क्विंटल तक चली गई है तो वहीं पुरानी सरसों के भाव 6500 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे हैं। यानी कि तय एमएसपी 6200 रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा दाम चल रहे हैं। इसके अलावा भी राजस्थान की मंडियों में सरसों खरीद को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।

गुजरात में एमएसपी से नीचे बिकी सरसों
गुजरात की मंडियों (Sarso Bhav Gujarat) में भी सरसों का आगमन शुरू हो रहा है। वहीं, गुजरात के साबरकांठा की खेडब्रह्म मंडी में सरसों की कीमत 5450 से 5750 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई है। वहीं, गुजरात के पतन की चंसामा मंडी में सरसों की कीमत 5922 रुपये से 5922 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई है।

हरियाणा में भी चमके सरसों के दाम
सरसों की आवक हरियाणा की मंडियों में भी शुरू हो गई है। कैथल की अनाज मंडी में पीले व काले रंग की सरसों को लेकर किसान पहुंचे। यहां पर प्राइवेट एजेंसियों ने किसानों से 6600 से 6700 रुपये प्रति क्विंटल तक में सरसों खरीदी है। यह एमएसपी से काफी अच्छे दाम है। अच्छे भाव मिलने से किसानों के चेहरे पर भी रौनक है। सरकारी खरीद 27 मार्च से शुरू होगी। उससे पहले प्राइवेट 6700 रुपये तक सरसों बेची गई है। वहीं, हरियाणा की कुछ मंडियों में कीमत कम भी रही है। कुरुक्षेत्र की बाबैन मंडी में सरसों का भाव 5600 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया है। वहीं, अंबाला कैंट में सरसों 5500 से 5600 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई है। सोनीपत की मंडी में 5800 से 6035 रुपये प्रति क्विंटल तक कीमत रही है।

मध्यप्रदेश की मंडियों में दिखी विविधता
सागर की बिना मंडी – 5976 से 6001 रुपये प्रति क्विंटल
रीवा की चाकघाट मंडी – 5525 रुपये प्रति क्विंटल
अशोकनगर की चंदेरी मंडी – 5790 से 5802 रुपये प्रति क्विंटल
विदिशा की गंजबासौदा मंडी – 6275 से 6321 रुपये प्रति क्विंटल
भिंड की गोहद मंडी – 6575 रुपये प्रति क्विंटल
दमोह की जावरा मंडी – 5611 से 5725 रुपये प्रति क्विंटल
कटनी मंडी – 5900 से 6000 रुपये प्रति क्विंटल
खंडवा मंडी – 6200 से 6250 रुपये प्रति क्विंटल
शिवपुरी की कोलारास मंडी – 6150 से 6530 रुपये प्रति क्विंटल
ग्वालियर की लश्कर मंडी – 6520 रुपये प्रति क्विंटल
भिंड की मोव मंडी – 6000 से 6300 रुपये प्रति क्विंटल
अशोकनगर की मुंगावली मंडी – 5825 से 5890 रुपये प्रति क्विंटल
शाजापुर की नलकेहदा मडी – 5200 रुपये प्रति क्विंटल
सतना मंडी – 6120 रुपये प्रति क्विंटल
श्योपुर की श्योपुरकलां मंडी – 6200 रुपये प्रति क्विंटल

Leave a Comment