Sarso ka Bhav : खेतों में सरसों पकने लगी है। वहीं, किसानों के लिए पॉजिटिव खबर यह आ रही है कि सरसों के दाम एमएसपी से ज्याद मिल रहे हैं। अलग-अलग मंडियों में वैसे तो अलग-अलग भाव है। परंतु, मंडियों में सरसों को लेकर पॉजिटिव माहौल देखा जा रहा है। वहीं, अलग-अलग राज्यों में सरकारी खरीद को लेकर भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
राजस्थान में एमएसपी के पार बिकी सरसों
राजस्थान में काफी मात्रा में सरसों ऊगाई जाती है। खबर राजस्थान के टोंक जिले से आ रही है, जहां पर समर्थन मूल्य पर सरसों व चने की खरीद सरकार की तरफ से की जाएगी। बता दें कि इस बार सरसों का एमएसपी 6200 रुपए प्रति क्विंटल है। जबकि चने का एमएसपी भाव 5875 रुपए प्रति क्विंटल तय है। प्रदेश में नई सरसों की सरकारी खरीद होने से पहले ही मंडियों में सरसों पहुंचने लगी है। मंडी में नई सरसों 6140 से 6364 रुपए प्रति क्विंटल तक खरीदी जा रही है। ऐसे में किसानों को एमएसपी से भी ज्यादा पैसा मिल रहा है।
हरियाणा की मंडियों में सरसों की कीमत
हरियाणा की मंडियों में सरसों एमएसपी से नीचे चल रही है। प्रदेश में 18 मार्च को अंबाला कैंट मंडी में सरसों 5450 से 5790 रुपये प्रति क्विंटल बिकी है। वहीं, कुरुक्षेत्र की बाबैन मंडी में भाव 6 हजार रुपये तक दर्ज किया गया है। वहीं, सोनीपत की मंडी में सरसों का भाव 5885 से 6035 रुपये प्रति क्विंटल रहा है।
कर्नाटक की मार्केट में बंपर तेजी
सरसों की कीमतें अलग-अलग राज्य के हिसाब से काफी अलग हैं। हम कर्नाटक की मार्केट की बात करें तो यहां पर सरसों का भाव बंपर तेजी पकड़े हुए दिखा। यहां की बैंगलोर की मार्केट में सरसों 9500 रुपये प्रति क्विंटल से 11000 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी। यह भाव दिखा रहा है कि कर्नाटक में सरसों में कितनी तेजी है। हालांकि नई फसल पर यह भाव कम भी हो सकते हैं।
मध्यप्रदेश में सरसों का भाव
मंडला की बिछिया मंडी = 6200 रुपये प्रति क्विंटल
शाजापुर की अगर मंडी = 5871 से 6080 रुपये प्रति क्विंटल
अशोकनगर मंडी = 5930 से 6000 रुपये प्रति क्विंटल
शिवपुरी की बदरवास मंडी = 5995 से 6290 रुपये प्रति क्विंटल
शिवपुरी की बराड़ मंडी = 6250 से 6300 रुपये प्रति क्विंटल
रायसेन की बेगमगंज मंडी = 5800 से 5880 रुपये प्रति क्विंटल
राजगढ़ की बिहोरा मंडी = 5800 रुपये प्रति क्विंटल
सागर की बिना मंडी = 4150 से 5900 रुपये प्रति क्विंटल
रीवा की चाकघाट मंडी = 5565 रुपये प्रति क्विंटल
अशोकनगर की चंदेरी = 5740 से 5830 रुपये प्रति क्विंटल
छिंदवाड़ा की चौराई मंडी = 4900 रुपये प्रति क्विंटल
ग्वालियर की डबरा मंडी = 6400 से 6740 रुपये प्रति क्विंटल
विदिशा की गंजबासौदा मंडी = 6020 रुपये प्रति क्विंटल
कटनी मंडी = 5900 रुपये प्रति क्विंटल
शिवपुरी की खटोरा मंडी 6500 से 6510 रुपये प्रति क्विंटल
यूपी में एमएसपी से नीचे आई कीमत
उत्तर प्रदेश में सरसों की कीमतों में अब थोड़ी गिरावट देखी जा रही है। अब तक प्रदेश में दाम एमएसपी के आसपास बने हुए थे। परंतु, कल उत्तर प्रदेश की फतेहपुर जिले की किशुनपुर मंडी में सरसों 5600 से 5700 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई है। इससे पहले सरसों के दाम 6200 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रहे थे।