Sarso ka bhav 06 April : सरसों की कीमतों में लगातार तेजी का दौर देखने को मिल रहा है। रोजाना ही सरसों के भावों में तेजी देखी जा रही है। सरसों की कीमत 7 हजार को पार कर चुकी है। वहीं वर्तमान बाजार दरों के अनुसार, सरसों का औसत मूल्य 6275 क्विंटल है। वहीं, सबसे कम दाम की बात करें तो 5300 रुपये प्रतिक्विंटल है। सबसे उच्च बाजार की कीमत 7111 रुपये प्रति क्विंटल है।
सरसों के दामों में तेजी का कारण
सरसों के दामों में इस बार अप्रत्यासित तेजी देखने को मिल रही है। इतनी तेजी तो सीजन आउट में भी नहीं थी, जितनी तेजी अब देखी जा रही है। अब सरसों की कीमतें काफी तेजी से आगे भी बढ़ सकती हैं। सरसों की कीमतों में तेजी का कारण इस्राइल और अमेरिका की तरफ से ईरान के साथ किया जा रहा युद्ध है। इस युद्ध की वजह से समुद्र से होने वाला ट्रेड प्रभावित हो रहा है, जिससे खाद्य तेल आयात भी प्रभावित है। ऐसे में सरसों के तेल की डिमांड के साथ सरसों की मांग बढ़ रही है।
देशभर की मंडियों में सरसों की कीमत
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर की मौदाहा मंडी भाव – 6700 से 6700 रुपये प्रति क्विंटल
गुजरात के बनासकांठ की पालनपुर मंडी भाव – 6577.5 से 6577.5 रुपये प्रति क्विंटल
गुजरात के साबरकांठा की मोडासा (तिनतोई) मंडी भाव – 6150 से 6400 रुपये प्रति क्विंटल
गुजरात के बनासकांठ की वडगाम मंडी भाव – 6500 से 6655 रुपये प्रति क्विंटल
गुजरात के मोरबी की हलवद मंडी भाव – 7000 से 7875 रुपये प्रति क्विंटल
राजस्थान के जोधपुर की Osiyan Mathania मंडी भाव – 6500 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल
गुजरात के अहमदाबाद की विरमगाम मंडी भाव – 6255 से 6355 रुपये प्रति क्विंटल
गुजरात के दाहोद की दाहोद मंडी भाव – 5200 से 5700 रुपये प्रति क्विंटल
मध्य प्रदेश के रीवा की चाकघाट मंडी भाव – 6300 से 6300 रुपये प्रति क्विंटल
मध्य प्रदेश के ग्वालियर की डबरा मंडी भाव – 6700 से 6970 रुपये प्रति क्विंटल
मध्य प्रदेश के गुना की गुना मंडी भाव – 6480 से 6605 रुपये प्रति क्विंटल
मध्य प्रदेश के शाजापुर की कालापीपाल मंडी भाव – 6437 से 6437 रुपये प्रति क्विंटल
मध्य प्रदेश के देवास की खातेगांव मंडी भाव – 6150 से 6150 रुपये प्रति क्विंटल
मध्य प्रदेश के राजगढ़ की कुरावर मंडी भाव – 3755 से 5990 रुपये प्रति क्विंटल
मध्य प्रदेश के सागर की शाहगढ़ मंडी भाव – 6510 से 6510 रुपये प्रति क्विंटल
हरियाणा के महेंद्रगढ़-नारनौल की महेंद्रगढ़ मंडी भाव – 6250 से 6250 रुपये प्रति क्विंटल
हरियाणा के हिसार की हिसार मंडी भाव – 5500 से 6680 रुपये प्रति क्विंटल
हरियाणा के कुरुक्षेत्र की बाबैन मंडी भाव – 6200 से 6200 रुपये प्रति क्विंटल
हरियाणा के कुरुक्षेत्र की थानेसर मंडी भाव – 6052 से 6248 रुपये प्रति क्विंटल
हरियाणा के अंबाला की बरारा मंडी भाव – 6200 से 6200 रुपये प्रति क्विंटल
हरियाणा के हिसार की बरवाला (हिसार) मंडी भाव – 6031 से 6710 रुपये प्रति क्विंटल
हरियाणा के महेंद्रगढ़-नारनौल की अटेली मंडी भाव – 6210 से 6850 रुपये प्रति क्विंटल
हरियाणा के जींद न्यू ग्रेन मार्केट, की जींद मंडी भाव – 6250 से 6700 रुपये प्रति क्विंटल
हरियाणा की रोहतक Rohtak(Kalanaur) मंडी भाव – 6230 से 6340 रुपये प्रति क्विंटल
हरियाणा की कुरुक्षेत्र ईस्माइलाबाद मंडी भाव – 6200 से 6210 रुपये प्रति क्विंटल
हरियाणा के भिवानी की तोशाम मंडी भाव – 6210 से 6240 रुपये प्रति क्विंटल
हरियाणा के कुरुक्षेत्र की शाहाबाद मंडी भाव – 6200 से 6200 रुपये प्रति क्विंटल
आगे क्या रहेंगी कीमत
आज मौसम साफ रहा है। ऐसे में किसानों को अपनी सरसों काटने का मौका मिला है। ऐसे में कल मंडी में सरसों की आवक बढ़ सकती है। जिससे सरसों के दाम कुछ कम हो सकते हैं। हालांकि नमी के कारण भी सरसों के रेट प्रभावित हुए है। बारिश ने सरसों की क्वालिटी को प्रभावित किया है। वहीं, सरसों की एमएसपी से ज्यादा कीमत मिलने के चलते किसान प्राइवेट प्लेयर्स को ही बिक्री कर रहे हैं। वहीं, जहां प्राइवेट प्लेयर्स से अच्छा दाम नहीं मिल रहा, किसान वहां एमएसपी भाव 6200 रुपये प्रति क्विंटल पर बेच रहे हैं।
स्टॉक भी कर रहे किसान
वहीं, किसानों की तरफ से सरसों का स्टॉक भी किया जा रहा है। सरसों का स्टॉक करने के पीछे का कारण यही है कि किसान मान कर चल रहे हैं कि आगे दाम और बढ़ेंगे। हालांकि किसानों को भी अंतरराष्ट्रीय हलचल के हिसाब से अपने कदम उठाने चाहिए, ताकि किसानों को कोई नुकसान न हो। युद्ध समाप्ति के बाद कीमतों में गिरावट भी आ सकती है।