Sarso ka Bhav 27 March 2026 : ओपन मार्केट में किसानों की बल्ले-बल्ले, जानें आज के सरसों के भाव

Sarso ka Bhav 27 March 2026 : अभी सरसों की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है। ओपन मार्केट में ही किसान सरसों बेच रहे हैं, जहां किसानों को इतना अच्छा भाव मिल रहा है कि किसानों की बल्ले बल्ले हो गई है। देशभर की मंडियों में सरसों की कीमतों (sarso bhav today) में तेजी देखने को मिल रही है। चलिए जानते हैं इस तेजी के बारे में-

सरकारी खरीद शुरू होने से पहले ही सरसों बेच रहे किसान
किसानों के द्वारा सरकारी खरीद शुरू होने से पहले ही मंडियों में सरसों लेकर आना शुरू कर दिया गया है। जहां किसान एमएसपी पर सरसों बेचने को तरस जाते हैं, वहीं पर अब किसानों को एमएसपी से भी अधिक प्राइस मिल रहा है। इससे किसान उत्साहित है और लगातार मौके का फायदा उठा रहे हैं।

क्या है सरसों का एमएसपी, कितनी हो गई कीमत
सरकार की तरफ से न्यूनतम समर्थन मूल्य सरसों के लिए 6200 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जबकि ओपन मार्केट में फिलहाल सरसों 7000 रुपए क्विंटल तक भी बिक रही है। हरियाणा की मंडियों की बात करें तो आज भिवानी में बाढ़डा मंडी में सरसों (sarso mandi bhav) 6300 से 6400 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी। वहीं, हरियाणा के हिसार की बरवाला मंडी में सरसों 6471 रुपए प्रति क्विंटल तक बिकी है। जबकि हिसार के मंडी में 6700 रुपये प्रति कुंतल तक दाम रहे हैं।

राजस्थान की मंडियों में ज्यादा तेजी
हरियाणा से भी ज्यादा तेजी राजस्थान की मंडियों में देखने को मिली है। राजस्थान की अलवर मंडी में सरसों की कीमत (sarso ka bhav) ₹7000 प्रति क्विंटल तक चली गई है। डिग मंडी में 6900 रुपए प्रति क्विंटल पर सरसों बिकी है, जबकि अजमेर में 6650 रुपए प्रति कुंतल कीमत रही है। गंगानगर मंडी में 6595 रुपये की कीमत दर्ज की गई है। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश, गुजरात या फिर हो पश्चिम बंगाल हर जगह सरसों की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।

आढ़तियों की बढ़ रही चिंता
जहां एक ओर मौसम परिवर्तित हो रहा है और लगातार बारिश आने का अनुमान जताया जा रहा है तो ऐसे में किसान जल्द से जल्द खेत से सरसों उठाना चाह रहे हैं। किसान छोटे व्यापारियों के पास अपनी सरसों बेच रहे हैं, जिससे आढ़तियों की भी चिंता बढ़ रही है। बता दें कि लगातार दाम बढ़ने के कारण किसान अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।

नई शर्तों को वापस लेने की डिमांड
हरियाणा में किसानों की तरफ से ओपन मार्केट में सरसों बेची जा रही है। वहीं आढ़ती संगठनों ने सरकार से अपील की है कि जो खरीद को लेकर नई शर्तें लागू की गई हैं, उससे किसान परेशान है। ऐसे में मंडी में कम आवक हो सकती है। इसलिए सरकार को नई शर्त वापस ले लेनी चाहिए, ताकि आढ़तियों का नुकसान होने से बच सके।

Leave a Comment