Sarso ka bhav 31 March 2026 : कल और बढ़ेगी सरसों की कीमत, इतने हो सकते हैं दाम, यह है कारण

Sarso ka bhav 31 March 2026 : सरसों की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। किसानों के लिए सरसों की खेती इस बार मुनाफे का सौदा साबित हो रही है। हालत यह है कि सरसों के इतने अच्छे दाम मिल रहे हैं कि किसान सरकारी बिक्री कर ही नहीं रहा है। सारी फसल प्राइवेट मिल मालिकों की तरफ से खरीदी जा रही है।

फिलहाल क्या चल रही है सरसों की कीमत
सरसों की कीमत (sarso ka bhav) देशभर की मंडियों में काफी तेज चल रही है। बैंगलोर की मंडी में तो सरसों 11000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है। वहीं, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, पश्चिमी बंगाल तक की मंडियों में ऑन एवरेज कीमत 6500 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रही है। सरसों के दामों (sarso rate today) में तेजी से किसानों को काफी लाभ हो रहा है।

देश की अलग-अलग मंडियों में सरसों की कीमत (sarso ka bhav today)
राजस्थान के जयपुर की बस्सी मंडी में सरसों भाव – 6486 से 7051 रुपये प्रति क्विंटल
राजस्थान के बीकानेर की श्रीडूंगरगढ़ मंडी में सरसों भाव – 6100 से 6100 रुपये प्रति क्विंटल
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की खैर मंडी में सरसों भाव – 5800 से 5800 रुपये प्रति क्विंटल
राजस्थान के Jhunjhunu की नवलगढ़ मंडी में सरसों भाव – 5700 से 5700 रुपये प्रति क्विंटल
राजस्थान के अलवर की Govindgarh मंडी में सरसों भाव – 6200 से 6925 रुपये प्रति क्विंटल
गुजरात के साबरकांठा की खेडब्रह्म: मंडी में सरसों भाव – 5800 से 6000 रुपये प्रति क्विंटल


उत्तर प्रदेश के फतेहपुर की किशुनपुर मंडी में सरसों भाव – 5950 से 6050 रुपये प्रति क्विंटल
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की अतरौली मंडी में सरसों भाव – 5800 से 6000 रुपये प्रति क्विंटल
उत्तर प्रदेश के आगरा की खैरागढ़ मंडी में सरसों भाव – 6400 से 6600 रुपये प्रति क्विंटल
राजस्थान के Deeg की Sikri मंडी में सरसों भाव – 6250 से 6930 रुपये प्रति क्विंटल
उत्तर प्रदेश के सीतापुर की सीतापुर मंडी में सरसों भाव – 6000 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल
पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान की कटवा मंडी में सरसों भाव – 6000 से 6150 रुपये प्रति क्विंटल


मध्य प्रदेश के सतना की सतना मंडी में सरसों भाव – 6203 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल
मध्य प्रदेश के दतिया की सेवड़ा मंडी में सरसों भाव – 6675 से 6725 रुपये प्रति क्विंटल
मध्य प्रदेश के सागर की शाहगढ़ मंडी में सरसों भाव – 6302 से 6302 रुपये प्रति क्विंटल
हरियाणा के हिसार की हिसार मेंडी में सरसों का भाव – 6400 से 6700 रुपये प्रति क्विंटल

सरसों का मंडियों में दाम (sarso mandi bhav)
उपरोक्त मंडियों में सरसों की वर्तमान बाजार दर 6315.75 रुपये प्रति क्विंटल औसत भाव है। वहीं, सबसे कम बाजार की कीमत 5700 रुपये प्रति क्विंटल तो सबसे उच्च बाजार की कीमत 7051 रुपये प्रति क्विंटल है। इस भाव में किसानों को कुल मिलाकर सरकार की तरफ से तय किए गए 6200 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी से ज्यादा ही कीमत मिल रही है।

31 मार्च को बढ़ सकती है सरसों की कीमत
मंडियों में सरसों की कीमतों की बात करें तो अभी किसानों को अच्छा भाव मिल रहा है। ज्यादा आवक होने से किसानों को कुछ कम भाव मिलने लगा था, परंतु फिर भी एमएसपी से ऊपर ही रहा है। वहीं, आज और कल हुई बारिश का असर सीधा फसल पर देखने को मिल सकता है। ऐसे मौसम में कटाई संभव नहीं है।

ऐसे में जिन किसानों ने पहले ही कटाई कर ली है और वह मंडी में सरसों लेकर पहुंच सकते हैं। कुल मिलाकर मंडी में सरसों की आवक प्रभावित हो सकती है। कम आवक और डिमांड ज्यादा होने पर अगर बोली लगी तो निश्चित तौर पर किसानों को अच्छे दाम मिल सकते हैं। किसानों को 7000 रुपये प्रति क्विंटल तक आम भाव मिल सकते हैं।

क्यों बढ़ रही है सरसों की कीमत (sarso rate)
इस बार सरसों की कीमत बढ़ने के पीछे इंटरनेशनल कारण है। देश में 50 प्रतिशत के करीब खाद्य तेल आयात किया जाता है। वहीं, बाकी तेल देश में ही हो जाता है। इरान, इस्राइल-अमेरिका युद्ध के चलते आयात काफी प्रभावित हो रहा है। खाद्य तेलों का आयात भी प्रभावित हो रहा है, जिससे बाजार में सरसों के तेल की मांग बढ़ रही है। इससे सरसों की कीमतों पर सीधा असर पड़ रहा है और मुनाफे को देखते हुए प्राइवेट मिलर्स सरसों को अच्छी कीमत पर खरीद रहे हैं। आगे चलकर इसका असर बाजार में सरसों के तेल पर भी देखने को मिल सकता है, जोकि महंगा मिल सकता है।

Leave a Comment