SBI Bank FD : एसबीआई में करानी है एफडी, जानें 444 दिन में कितना मिलेगा रिटर्न

SBI Bank FD : अधिकतर लोग बैंक एफडी में इसलिए निवेश करते हैं, क्योंकि बैंक एफडी में निवेशकों का पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। एसबीआई देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है और अगर आप भी एसबीआई बैंक में एफडी में इन्वेस्ट करने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि 444 दिनों की एफडी में निवेश पर ग्राहकों को कितना रिटर्न मिलेगा।

बैंक एफडी में इन्वेस्टमेंट पर ग्राहकों का पैसा रिस्क फ्री रहने के साथ ही गारंटीड रिटर्न का फायदा मिलता है। अब इसी बीच SBI बैंक की ओर से ग्राहकों को बैंक एफडी में निवेश पर बंपर रिटर्न दिया जा रहा है। अगर आप भी देश के सरकारी बैंक SBI में 444 दिन की एफडी में निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर मे जानते हैं कि एसबीआई में 444 दिन की एफडी में निवेशकों को कितना रिटर्न दिया जा रहा है।

जानिए कितनी है एफडी स्कीम पर ब्याज दरें
SBI बैंक की ओर से अलग-अलग अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट पर 3.05 प्रतिशत से लेकर 7.15 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। SBI बैंक की ओर से 7 दिनों की एफडी स्कीम पर 3.05 प्रतिशत से लेकर 3.65 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। इस बैंक की ओर से सबसे ज्यादा ब्याज 10 साल की अवधि वाली एफडी स्कीम पर दिया जा रहा है, जिसमे 6.05 प्रतिशत से लेकर 7.15 प्रतिशत तक का ब्याज ग्राहकों को दिया जा रहा है।

अमृत वृष्टि एफडी स्कीम पर ब्याज दरें
आप चाहे तो एसबीआई बैंक में कम से कम 7 दिनों के लिए एफडी अकाउंट ओपन करा सकते हैं। वहीं, आपप इस बैंक में अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए एफडी में इन्वेस्टमेंट करा सकते हैं। एसबीआई बैंक की ओर से 444 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम पर निवेशकों को 6.45 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत तक की ब्याज से रिटर्न दिया जा रहा है।

एसबीआई 444 दिनों की अमृत वृष्टि एफडी स्कीम पर जहां आम नागरिकों को 6.45 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है तो वहीं, सिनियर सिटीजन को 6.95 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज दिया जा रहा है और अति सिनियर सिटीजन को 7.05 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।


444 दिनों की एफडी स्कीम पर ब्याज दरें
अगर आप एसबीआई बैंक में 444 दिनों की एफडी स्कीम में 4 लाख रुपये इन्वेस्ट करते हैं तो सामान्य नागरिकों को एफडी की मैच्यॉरिटी पर 32,377 रुपये के फिक्स ब्याज के साथ ही कुल 4,32,377 रुपये की राशि मिलेगी। ठीक ऐसे ही एसबीआई में 444 दिनों की एफडी स्कीम में 4 लाख रुपये इन्वेसटमेंट पर सिनियर सिटीजन को मैच्यॉरिटी पर 34,972 रुपये के फिक्सड ब्याज के साथ ही कुल 4,34,972 रुपये का लाभ मिलेगा और इसी एफडी में निवेश करने पर अति सिनियर सिटीजन को मैच्यॉरिटी पर कुल 35,492 रुपये के फिक्स ब्याज के साथ ही कुल 4,35,492 रुपये मिलेंगे।

Leave a Comment