SBI FD Scheme : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई की ओर से ग्राहकों के लिए समय-समय पर शानदार स्कीमें निकाली जाती है। अब देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI की ओर से ग्राहकों को एफडी खातों पर बंपर ब्याज ऑफर किया जा रहा है। अगर आप एसबीआई बैंक में एफडी खातों पर 2,00,000 रुपये जमा कराते हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि कितना मुनाफा मिलेगा।
एफडी पर बना हुआ है लोगों का विश्वास
आज मार्केट में कई इन्वेस्टमेंट विकल्प मौजूद है, लेकिन फिर भी लोगों का भरोसा FD पर बना हुआ है। एफडी स्कीम में निवेश करने पर ग्राहकों को अच्छा खासा रिटर्न भी मिल सकता है, क्योंकि एफडी में निवेश से लोगों को फिक्सड रिटर्न की गारंटी मिलती है। खबर में जानिए कि एसबीआई बैंक में निवेश से ग्राहकों को कितना रिटर्न मिलेगा।
एफडी अकाउंट पर ब्याज दरें
एसबीआई में कम से कम 7 दिनों के लिए FD अकाउंट ओपन कराया जाता है। इसके साथ ही आप इस सरकारी बैंक में अधिकतम 10 साल के लिए एफडी में निवेश कर सकते हैं। एसबीआई अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि वाले एफडी अकाउंट पर 3.05 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है।
कितने दिनों की एफडी पर कितना मिला ब्याज
एसबीआई बैंक 444 दिनों वाली अमृत वृष्टि स्पेशल एफडी स्कीम (Amrit Varshiti Special FD Scheme) पर आम नागरिकों को सबसे अधिक ब्याज दे रहा है। ये बैंक अमृत वृष्टि एफडी स्कीम (Amrit Varsha FD Scheme) पर आम नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.45 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है।
वहीं, सिनियर सिटीजन को 6.95 प्रतिशत और अति सिनियर सिटीजन को 7.05 प्रतिशत का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ ही SBI बैंक में 211 दिनों से लेकर 1 साल से कम टाइमपीरियड वाली एफडी स्कीम पर आम नागरिकों को 5.90 प्रतिशत, सिनियर सिटीजन को 6.40 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है और अति सिनियर सिटीजन को 6.50 प्रतिशत का ब्याज ऑफर किया जा रहा है।
2,00,000 रुपये के निवेश में इतना मिलेगा ब्याज
इसके साथ एसबीआई बैंक की ओर से 211 दिनों की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये इन्वेस्ट करने पर आम नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर 6887 रुपये के फिक्स ब्याज सके साथ ही कुल 2,06,887 रुपये का फायदा मिलेगा। वहीं, 211 दिनों की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये इन्वेस्ट करने पर सिनियर सिटीजन को मैच्यॉरिटी पर 7477 रुपये का फिक्स ब्याज मिलने के साथ ही कुल 2,07,477 रुपये मिलेंगे। वहीं, अति सिनियर सिटीजन को एसबीआई में इस स्कीम में निवेश करने पर 2 लाख रुपये जमा करने पर 7595 रुपये के के फिक्स ब्याज के साथ ही समेत कुल 2,07,595 रुपये का फायदा होगा।