Tata Punch Facelift खरीदने के लिए कितनी देनी होगी डाउन पेमेंट, समझें EMI का कैलकुलेशन

Tata Punch Facelift : आज के समय में गाड़ियां लोगों की जरूरत बन चुकी हैं। अब टाटा पंच फेसलिफ्ट के भी खूब दीवाने हैं। बहुत लोगों की यह कार लेने की इच्छा है। परंतु, टाटा पंच फेसलिफ्ट की कीमत और ईएमआई का कैलकुलेशन बहुत लोगों को नहीं है। आपके मन में भी यह गाड़ी लेने का ख्वाब है तो चलिए जानते हैं इसकी खासियत।

हाल ही में किया गया है लॉन्च
टाटा कंपनी भारत की टॉप कार निर्माता कंपनियों में से एक है। कंपनी की तरफ हाल ही में कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में एक गाड़ी लॉन्च की गई है। इस गाड़ी का नाम है Tata Punch Facelift, जिसमें आपको शानदार फीचर्स मिलेंगे। इसका ऑटोमेटिक सेगमेंट गजब का है। अगर आप यह गाड़ी खरीदने का मन रखते हैं तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

पहले जान लिजिए क्या है कीमत
टाटा पंच फेसलिफ्ट की कीमत ग्राहकों की रेंज में है। इस एसयूवी के ऑटोमैटिक वेरिएंट के तौर पर Pure Plus AMT की बिक्री होती है। आपको बता दें कि टाटा की इस कार के ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 7.55 लाख रुपये है। यह एक्स शॉरूम कीमत है। वहीं, इसके ऊपर रजिस्ट्रेशन समेत अन्य टैक्स भी लगेंगे। कुल मिलाकर दिल्ली में इस गाड़ी की कीमत 53 से 55 हजा रुपये यहां बढ़ जाएगी और 40 हजार का इंश्योरेंस भी होगा। ऐसे में कार की ऑनरोड कीमत 8.48 लाख रुपये बनती है।

जानें कितनी डाउनपेंमेंट पर कितनी बनेगी ईएमआई
टाटा की यह गाड़ी आप स्मार्ट तरीके से खरीद सकते हैं। इस गाड़ी को आप बैंक से फाइनेंस करा सकते है। अगर आप दो लाख की डाउन पेमेंट कर देते हैं तो आपके पास 6.48 लाख रुपये की राशि बचेगी। यह आप बैंक से फाइनेंस करवाएं। ऐसे में जो आम तौर पर होता है अगर बैंक की तरफ से 9 प्रतिशत ब्‍याज के साथ 7 वर्ष की खातरी 6.48 लाख रुपये दिए जाते हैं। इसमें आपकी मंथली ईएमआई 10430 रुपये की बनेगी।

कुल कितने की पड़ेगी गाड़ी
आप फाइनेंस कराते हैं तो आपको कुछ कीमत ज्यादा अदा करनी पड़ेगी, लेकिन आसान किस्तों में। 7 साल के लिए 6.48 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेना है तो 10430 रुपये की EMI हर महीने देने पर करीब 2.28 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देने पड़ेंगे। इसके बाद आपकी कार की कुल कीमत 10.76 लाख रुपये बनेगी। हालांकि आपको यह थोड़ी-थोड़ी करके ही अदा करनी पड़ेगी।

इन गाड़ियों को मिलेगी सीधी टक्कर
इस में आपको काफी शानदार फीचर्स मिलेंगे। इस गाड़ी का सीधा मुकाबला Nissan Magnite, Renault Kiger, Hyundai Exter जैसी एसयूवी कारों से है।

Leave a Comment