SBI, HDFC, ICICI समेत ये बैंक FD पर दे रहे तगड़ा रिटर्न, चेक कर लें ब्याज दर

FD Rate – शेयर बाजार और सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव के बीच यदि आप बिना कोई जोखिम उठाए सुरक्षित निवेश करने की सोच रहे हैं, तो एफडी आपके लिए बेस्ट निवेश विकल्प में से एक है। इस समय SBI, HDFC, ICICI समेत कई बैंक एफडी पर ग्राहकों को शानदार रिटर्न दे रहे हैं आईए जानते हैं।

FD में निवेश करके कम समय में अच्छा खासा ब्याज कमाया जा सकता है। आम ग्राहकों से लेकर सीनियर सिटीजन तक हर कोई एफडी में निवेश करना पसंद करता है, क्योंकि इसमें पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है और गारंटीड रिटर्न मिलता है यानी बाजार में होने वाले उतार चढ़ाव का एफडी की ब्याज दरों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। इस समय देश के कई बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंक एफडी (FD Rate) पर तगड़ा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। कुछ बैंक तो एफडी पर 7% से ज्यादा का ब्याज दे रहे हैं। यदि आप अपनी मेहनत की कमाई को और बढ़ाना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं कौन से बैंक एफडी पर सबसे अधिक ब्याज दे रहे हैं-

HDFC बैंक एफडी ब्याज दर –

देश के प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक HDFC बैंक अपने ग्राहकों को 8 महीने से लेकर 3 साल तक की एफडी (FD Rate) पर जबरदस्त ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 6.95% तक का ब्याज दे रहा है तो वही आम ग्राहकों को 6.45% का ब्याज प्रदान कर रहा है। यदि आप 3 साल से ज्यादा और लगभग साढ़े 4 साल के करीब एफडी में पैसा निवेश करते हैं तो आम ग्राहकों को 6.5% और सीनियर सिटीजन को 7% तक का ब्याज मिलता है।

छोटी अवधि की एफडी (HDFC Bank FD Interest Rate) पर बैंक कम ब्याज दे रहा है। HDFC बैंक 7 दिन से 6 महीने के एफडी पर 2.75 प्रतिशत से 4.75% के बीच ब्याज दे रहा है। HDFC बैंक में आप 7 दिन से 29 दिन की एफडी भी करवा सकते हैं जिस पर आम ग्राहकों को 7.75% और सीनियर सिटीजन को 3.25% का ब्याज मिलता है।

SBI बैंक एफडी ब्याज दर –

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट ऑफ इंडिया (SBI Bank FD Interest Rate) भी अपने करोड़ों ग्राहकों को एफडी पर शानदार ब्याज दे रहा है। फिलहाल बैंक 2 से 3 साल की एफडी पर सबसे अधिक ब्याज दे रहा है। इस अवधि की एफडी में निवेश करने पर आम ग्राहकों को 6.45% का ब्याज मिलता है और सीनियर सिटीजन को 6.95% तक का ब्याज मिल जाता है। आप लंबी अवधि की जैसे 5 से 10 साल के लिए FD करवाते हैं तो वरिष्ठ नागरिकों 7.05% का और आम निवेशकों को 6.05% का ब्याज मिल रहा है।

ICICI बैंक FD ब्याज दर –

ICICI बैंक इस समय 3 से 5 साल की एफडी पर आम ग्राहकों और सीनियर सिटीजन को सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। बैंक आम ग्राहकों को 6.5% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.1% का ब्याज ऑफर कर रहा है। यदि आप इस बैंक की 5 साल की टैक्स सेवर FD में पैसा जमा करते हैं तो से यही ब्याज मिलता है और अगर कम अवधि की एफडी यानी 6 महीने से 1 साल की करवाते हैं तो 5.5% से 6% के बीच ब्याज मिल रहा है।

वहीं 1 से 2 साल की एफडी (FD Rate) करवाते हैं तो बैंक 6.3% से 6.8% का ब्याज प्रदान कर रहा है और अगर 2 से 3 साल की अवधि की FD करवाते हैं तो आम ग्राहकों को 6.45% और सीनियर सिटीजन को 6.95% का रिटर्न मिल जाता है। ICICI बैंक में आप 7 से 45 दिन की एफडी करवा सकते हैं जिस पर इस समय बैंक 2.75% का ब्याज दे रहा है। जैसे-जैसे एफडी की अवधि बढ़ती है ब्याज देने भी ज्यादा मिलती है।

Kotak Mahindra बैंक एफडी रिटर्न –

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank FD Returns) 1 से 3 साल की एफडी पर आम ग्राहकों को 6.7% का ब्याज प्रदान कर रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन को इस अवधि की एफडी पर 7.2% का ब्याज मिल रहा है। यदि आप 6 से 9 महीने की FD में निवेश करना चाहते हैं तो इस बैंक में आपको 5.5% से 6% तक का रिटर्न मिल जाएगा। यदि 3 से 5 साल या फिर इससे ज्यादा समय के लिए एफडी करवाते हैं तो लगभग 6.4% से 6.75% के बीच ब्याज मिल जाता है।

Yes Bank एफडी ब्याज दर –

यस बैंक भी अन्य बैंक की तरह अच्छा खासा ब्याज दे रहा है। बैंक 3 से 5 साल की एफडी (Yes Bank FD Interest Rate) पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% का बंपर ब्याज दे रहा है, जबकि आम नागरिकों को 7% का ब्याज मिल रहा है। यदि 1 से 2 साल की अवधि की एफडी में सीनियर सिटीजन निवेश करते हैं तो उन्हें 7.5% तक का ब्याज मिल जाता है और अगर आम निवेशक इस अवधि की FD में पैसा लगाते हैं तो उन्हें 7% तक का रिटर्न दिया जा रहा है। वहीं शॉर्ट टेन्योर यानी 6 से 1 साल के बीच की एफडी करवाते हैं तो 6% से 7% तक का रिटर्न मिल रहा है।

Leave a Comment