Vivo का 200MP कैमरे वाला फोन हुआ लॉन्च, पावरफुल प्रोसेसर के साथ मिलेगी 7000mAh की बैटरी

Vivo Smartphone : अगर आप भी वीवो फोन को पसंद करते हैं और हाल फिलहाल में कोई वीवो का कोई मॉडल लेने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। अब हाल ही में Vivo का 200MP कैमरे वाला नया मॉडल लॉन्च किया गया है, जिसका प्रोसेसर एकदम पावरफूल होगा। अगर आप भी कोई ऐसा मॉडल लेना चाहते हैं तो Vivo का हाल ही में लॉन्च हुआ नया मॉडल शानदार ऑप्शन बन सकता है। वीवो का ये फोन फोटोग्राफी और परफॉर्मेंस के लिए एकदम सही है।


वीवो V70 FE हुआ लॉन्च
अब हाल ही में वीवो कंपनी ने Vivo V70 FE को तीन वेरिएंट्स में पेश किया है। यह फोन Monsoon Blue और Northern Lights Purple जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है और इस फोन की बिक्री 9 अप्रैल से Amazon और Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट पर होगी। Vivo V70 FE के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये होगी और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये होगी। इसके साथ ही 12GB + 256GB वेरिएंट का प्राइस 44,999 रुपये होगा।

Vivo V70 FE का डिस्प्ले और डिजाइन
डिस्प्ले और डिजाइन की बात करें तो Vivo V70 FE में 6.83 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले मौजूद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ सपोर्ट करता है। इस फोन का 1900 निट्स तक की ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट वीडियो देखने और गेमिंग के लिए बेहतर हैं। फोन का डिजाइन भी काफी प्रीमियम लगता है, जो पहली नजर में अट्रेक्टिव बनाता है।

Vivo V70 FE का प्रोसेसर
प्रोसेसर की बात करें तो Vivo V70 FE में MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर मौजूद है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसके साथ 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज स्पेस मिलता है, जिससे फोन स्मूद वर्क करता है। यह फोन Android 16 पर बेसड OriginOS 6 के साथ आता है और कंपनी ने दावा किया है कि 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट दिया जाना चाहिए।


Vivo V70 FE की सबसे बड़ी खासियत
Vivo V70 FE की सबसे बड़ी खूबी इसका कैमरा है। इस फोन में 200 मेगापिक्सेल का मेन कैमरा मौजूद है, जिसमें OIS सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही फोन में 8 एमपी का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, अल्ट्रा-वाइड कैमरा 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। इस फोन में सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया जाता है। इसके साथ ही AI Magic Weather, AI Landscape और 30x Super Zoom जैसे फीचर्स कई फीचर्स मौजूद है।

Vivo V70 FE का बैटरी बैकअप
वीवो के इस मॉडल Vivo V70 FE में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मौजूद है, जो लॉन्ग टाइम तक चलने के लिए बनाई गई है। यह फोन चाहे आप गेमिंग करें, वीडियो देखें या सोशल मीडिया यूज करें एकदम बेस्ट है। साथ ही इस फोन में Origin Island जैसे कई नए फीचर दिए गए हैं, जो फ्रंट कैमरे के पास ही नोटिफिकेशन को एक अंदाज में शो करते हैं। इसके साथ ही फोन में लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस के लिए स्मार्ट AI टूल्स भी दिए गए हैं।

Leave a Comment