Vivo T5 Pro 5G इस दिन होगा भारत में लॉन्च, कीमत और फीचर्स को लेकर हुआ खुलासा

Vivo T5 Pro 5G : वीवो का नया मॉडल वीवो T5 Pro 5G लॉन्च हो रहा है। कंपनी इसमें आपको कई बेहतरीन फीचर्स दे रही है। वीवो कंपनी की ओर से जल्द ही इस मॉडल को भारतीय टेक बाजार में उतारा जाने वाला है। युवाओं के बीच वीवो के मॉडल खूब छाए हुए हैं और भारतीय बाजारों में वीवो के फोन को खूब पसंद किया जाता है। नए मोडल की लॉन्चिंग से पहले ही कीमत और फीचर्स को लेकर खुलासा हो गया है। खबर में जानिए अपकमिंग वीवो T5 Pro 5G की कीमत और फीचर्स के बारे में-

कब लॉन्च होगा T5 Pro 5G
कंपनी की ओर से वीवो T5 Pro 5G इस हफ्ते भारतीय टेक बाजार में लॉन्च होने वाला है, कंपनी लॉन्च से पहले फोन के बारे में कई डिटेल सामने आ गई है। फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन को लेकर कंपनी ने कंफर्म किया है कि वीवो का ये फोन स्नैपड्रैगन 7s सीरीज ऑक्टा कोर प्रोसेसर से लैस होने वाला है और इसके साथ ही कंपनी ने देशभर में हैंडसेट की कीमत को लेकर भी संकेत दिया है। इस हैंडसेट को 15 अप्रैल दोपहर 12 बजे ग्राहकों के बीच पेश किया जाएगा।


वीवो T5 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने इस नए मॉडल के लिए बनी माइक्रो साइट को अपडेट किया है, जिससे यह क्लियर हो गया है कि ये स्मार्टफोन क्वालकॉम ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट के साथ आने वाला है और इसके साथ में UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी दिया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि फोन ने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 11,80,000 से ज्यादा पॉइंट्स को स्कोर किया है। सिर्फ इतना ही नहीं वीवो का ये मॉडल Honor of Kings जैसे मल्टीप्लेयर ऑनलाइन बैटल एरीना गेम्स पर 120 fps तक गेमिंग को सपोर्ट करेगा।

गेमर्स के लिए बेस्ट है ये फोन
कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि फोन कॉल ऑफ डयूटी मोबाइल और Battlegrounds मोबाइल इंडिया पर 90 fps गेमिंग को सपोर्ट करेगा। वीवो के इस डिवाइस में वीवो का गेम लोड ऑप्टिमाइजेशन एल्गोरिदम होगा, जो गेम खेलने के दौरान ऑटोमैटिकली कॉल ब्लॉक करेगा, नोटिफिकेशन हाइड करेगा और ऑटोप्ले ऐनेबल करेगा।


इसके साथ ही इस मॉडल में 7,000 sq mm हीट डिसिपेशन एरिया है। कंपनी ने दावा किया है कि यह स्कोर CPU टेम्परेचर में 15 डिग्री सेल्सियस तक कमी कर सकता है, जिससे गेमिंग जैसे रिसोर्स-इंटेंसिव वर्क के समय Vivo फोन ओवरहीटिंग के चलते थ्रॉटलिंग से बच सकेगा।

वीवो T5 Pro 5G की कीमत
बात करें कीमतों की तो वीवो के इस अपकमिंग फोन की कीमत 37000 रुपए के आस-पास हो सकती है। हाल ही की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस मॉडल के 12 जीबी रैम और 256 जीबी वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 36999 रुपए से अधिक नहीं होने वाली है। इसके साथ ही वेरिएंट की कीमत 30 हजार रुपए के आस-पास हो सकती है। हालांकि अभी इस फोन की सटीक कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Comment