Weather Alert : देश के ज्यादातर इलाकों में पिछले 10-12 दिनों से बरसात दौर चल रहा है। कई जगहों पर मौसम साफ हो गया है, लेकिन अब फिर मौसम विभाग की तरफ से एक बार फिर आंधी बरसात से जुड़ा अलर्ट जारी कर दिया गया है। आइए जानते हैं अगले चार दिन आपके यहां कैसा रहने वाला है मौसम।
पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बरसात की वजह से लोगों को गर्मी से काफी ज्यादा छुटकारा मिला है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है की बरसात का यह दौर आगे भी जारी रह सकता है और आईएमडी (IMD Alert) की तरफ से अगले 4 दिनों के लिए देश के ज्यादातर इलाकों में आंधी बरसात से जुड़ा अलर्ट जारी किया गया है। चलिए आपको बताते हैं उत्तर प्रदेश, बिहार, Delhi NCR जैसे मैदानी इलाकों और पहाड़ी इलाकों में अगले चार से पांच दिन कैसा रहने वाला है मौसम।
लगभग पिछले दो सप्ताह से भारत के अलग-अलग इलाकों में मौसम (Weather News) का मिजाज हर पल बदल रहा है। आज 10 अप्रैल के दिन देश में कई जगहों पर मौसम साफ रहने की संभावना है तो वहीं कई इलाकों में तेज बरसात के साथ आंधी आने के भी आसार है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि आज देश के कई राज्यों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।
कई राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि आज 10 अप्रैल यानी शुक्रवार को उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में तेज हवाओं के साथ बर्फ गिरने (Weather News) की संभावना है।
अगले चार दिन के मौसम का हाल
मौसम विभाग की तरफ से अपडेट (Weather Updates) जारी करते हुए बताया गया है कि पूर्वोत्तर भारत के असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम तथा त्रिपुरा में अगले चार दिनों तक गरज चमक के साथ तेज बरसात हो सकती है।
दिल्ली एनसीआर में मौसम का हाल
देश की राजधानी दिल्ली तथा उसके आसपास के इलाके एनसीआर के मौसम (Weather in Delhi NCR) में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। अगले एक सप्ताह तक यहां आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन दिन के समय में धूप निकलने की वजह से मौसम सुहावना बना रह सकता है। मौसम विभाग (IMD Updates) की तरफ से बताया गया है कि दिल्ली एनसीआर के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है।