Weather News : कहीं बारिश तो कहीं धूप-छांव का खेल जारी, IMD ने जारी किया दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों के लिए बड़ा अपडेट

Weather News : बीते कुछ दिनों से जहां पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई राज्यो में जोरदार बारिश हो रही है, तो वहीं, कहीं-कहीं गर्मी बढ़ने लगी है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। खबर में जानिए कि आगामी दिनों में दिल्ली समेत अन्य राज्यों के मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

देशभर में मौसम का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। अब अप्रैल के इस महीने में देशभर में सूरज की तपीश अपना असर दिखाने लगी है। अभी देश के कई हिस्सों में बारिश तो कहीं धूप-छांव का खेल जारी रहा है। बारिश के बीच धूप के चलते उमस से लोगों का हाल बेहाल है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है।


दक्षिण भारत में दिखोंगी प्री-मानसून गतिविधियां
इस समय में उत्तर भारत के मैदानी इलाको और खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में गर्मी का असर बढ़ने लगा है, जहां तापमान तेजी से 40°C के पार पहुंचने को है। वहीं पश्चिमी हिस्सों जैसे गुजरात और तटीय शहर मुंबई में गर्मी का असर बढ़ने लगा हे और उमस भी बढ़ी है।


दूसरी तरफ, पहाड़ी राज्यों जैसे कि उत्तराखंड में बादल, हल्की बारिश और ठंडी हवाओं से गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं दक्षिण भारत में प्री-मानसून गतिविधियों की एंट्री होने वाली हैं, जिससे केरल और कर्नाटक के कई इलाको में मौसम सुहावना बना रह सकता है।

किन शहरों में कैसा रहेगा तापमान
अगर बात करें तापमान की तो राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 °C, न्यूनतम तापमान 19 °C के आस-पास रहने वाला है और मुंबई में अधिकतम -न्यूनतम तापमान 34 °C-26 °C के बीच रहने वाला है। वहीं, चेन्नई में अधिकतम तापमान 33 °C व न्यूनतम तापमान 27 °C, कोलकाता में अधिकतम व न्यूनतम तापमान 36 °C-26 °C, लखनऊ में अधिकतम-न्यूनतम तापमान 36 °C से 22 °C के बीच रह सकता है। वहीं, पटना में अधिकतम तापमान 37 °C और न्यूनतम तापमान 23 °C तक रहने वाला है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आज दोपहर में लू जैसे हालात बनने के आसार जताए हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 38–40°C के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम 22–24°C रहेगा। ऐसे में हवा की गति 15–20 किमी/घंटा तक रहने की संभावना है, जिससे आंधी के आसार बन सकते हैं। मौसम में बदलाव के चलते दिल्ली में एयर क्वालिटी मध्यम से खराब श्रेणी में रह सकती है।

पंजाब-हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम
पंजाब और हरियाणा के मौसम की बात करें तो यहां पर तेज धूप और गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई गई है और इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 37–41°C तक जाने के आसार है। खासकर दोपहर में हीट वेव जैसे हालात बन सकते हैं। हालांकि, शाम के समय कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है, लेकिन बारिश के आसार बेहद कम है।

कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम
राजस्थान में अब बारिश के बाद गर्मी का प्रभाव बढ़ रहा है। पश्चिमी राजस्थान के मौसम की बात करें तो जैसे जैसलमेर, बीकानेर में तापमान 42-44°C तक पहुंचन की संभावना है। रेगिस्तानी इलाकों में तेज गर्म हवाएं चलेंगी और पूर्वी राजस्थान में भी तापमान 39-41°C के आस-पास बना रहने वाला है।

गुजरात में बढ़ेगा तापमान
आईएमडी के अनुसार अभी गुजरात में गर्मी का सिलसिला जारी रहने वाला है और तापमान 39-42°C तक जा सकता है। तटीय इलाकों में उमस भरी गर्मी बढ़ने की संभावना है। वहीं मुंबई में मौसम स्थिर बना रहने वाला है। इस दौरान तापमान 30-34°C और आर्द्रता 65-75% के बीच रह सकता है।

यूपी में पश्चिमी हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी
वहीं, दूसरी ओर अभी यूपी में पश्चिमी हिस्सों में अधिक गर्माहट महसूस की जाने वाली है और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं, जिससे तापमान 20–28°C के बीच रहेगा।

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम
दक्षिण भारत जैसे कि कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम विभाग ने प्री-मानसून बारिश के आसार जताए हैं। इस दौरान तापमान 30-35°C के बीच रहने वाला है और बारिश वाले इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। ऐसे में आंध्र और तमिलनाडु में गर्मी और उमस दोनों का प्रभाव रहेगा।

Leave a Comment