Gehu MSP : गेहूं बिकते ही सीधा अकाउंट में आएगा पैसा, इतने घंटे में हो जाएगी पेमेंट

Gehu MSP : गेहूं उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, गेहूं की सरकारी खरीद आज 1 अप्रैल से शुरू हो गई है। इसी के साथ सरकार ने यह ऐलान किया है कि गेहूं की खरीद होते ही फसल का पैसा जल्द से जल्द सीधे किसानों के खाते में भेजे जाएं। इससे किसानों में खुशी का माहौल है। इस बार सरकार ने किसानों को MSP में 160 रुपये क्विंटल की बढ़ौतरी कर बड़ा तोहफा दिया है।

गेहूं की सरकारी खरीद शुरू –

1 अप्रैल 2026 से गेहूं की सरकारी खरीद हो चुकी है। हालांकि, अभी तक बाजारों में नई गेहूं की आवक बेहद कम हो रही है। दरअसल, हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि की वजह से गेहूं की तैयार फसलों को काफी नुकसान हुआ है और गेहूं की कटाई में भी समय लगेगा। बता दें कि हरियाणा (Haryana News) के साथ-साथ बिहार में भी आज से सरकारी दर पर गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। सहकारिता विभाग ने इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी व्यापार मंडलों के माध्यम से खरीद प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।

पिछले साल की तुलना में 160 रुपये ज्यादा मिलेगा रेट –

केंद्र सरकार ने हाल ही में गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (Gehu MSP) में इजाफा किया है। पिछले साल यानी 2025 में गेहूं का MSP 2425 रुपये क्विंटल के मुकाबले इस बार 2026-27 के लिए MSP 160 रुपये बढ़ाया गया है। यानी अब गेहूं का MSP 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। सरकार के इस बड़े कदम से किसानों को उनकी फसलों का उचित रेट मिलेगा।

पैक्स और व्यापार मंडलों का किया गया चयन –

फिलहाल, जिले में 202 पैक्स और व्यापार मंडलों का चयन किया गया है। सभी चयनित पैक्सों को 1 लॉट गेहूं खरीदने की अनुमति दी गई है। उत्पादन के आधार पर आगे प्रत्येक पंचायत के लिए लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा। आज से जरीसो, भरौली, बिठौली, मल्हीपट्टी उत्तरी और डरहार पैक्स के जरिए गेहूं खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन सभी पैक्सों को आवश्यक कैश में पैसे दिए गए हैं।

गेहूं बिकते ही 48 घंटे में किसानों के खाते में आएगा पैसा –

गेहूं को ऑनलाइन करवाने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। गेहूं बेचने के लिए किसानों का ऑनलाइन निबंधन 21 जनवरी से ही कृषि विभाग के पोर्टल पर शुरू कर दिया गया था। सरकार ने गेहूं की बिक्री के बाद किसानों के खाते में 48 घंटों के अंदर पैसे भेजने का आदेश दिए हैं।

MP में बढ़ाई गई गेहूं सरकारी खरीद की तारीख –

मध्यप्रदेश में लगातार गेहूं की सरकारी खरीद (wheat government procurement) की तारीख को आगे बढ़ाया जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार ने कैबिनेट कमेटी की बैठक के बाद गेहूं खरीदी की नई तारीखों की घोषणा की है। पहले खरीद की तारीख् 16 मार्च रखी गई, जिसे बढ़ाकर 1 अप्रैल किया गया और अब इसे दूसरी बार बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दिया गया है। बता दें कि कुछ प्रदेश में 15 अप्रैल को काम शुरू होगा।

Leave a Comment