Zero Downpayment EMI : रोजाना ऑफिस आने-जाने के या फिर किसी ओर काम के लिए अगर आप नई चमचमाती बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं, लेकिन बजट के चलते नहीं खरीद पा रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से ऐसे तरीके के बारे में बताने वाले हैं, जिससे आप आसानी से जीरो डाउनपेमेंट और आसान EMI पर शानदार बाइक घर ला सकते हैं।
आज के इस महंगाई के जमाने में हाथो-हाथ कोई बड़ा साधन लेना बेहद मुश्किल हो गया है, लेकिन लोन जैसी सुविधाओं ने अब टू-व्हीलर लेने के सपने को आसान बना दिया है। आज हम आपको एक ऐसे तरीके बारे में बताने वाले हैं, जिससे आप बिना कोई पैसे दिए अपनी पसंद की बाइक को घर ला सकेंगे। खबर में जानिए कि कैसे जीरो डाउनपेमेंट पर आप बाइक घर ला सकते हैं और इसके लिए ईएमआई का केलकुलेशन कैसे होगा।
जानिए क्या है टू-व्हीलर लोन
दरअसल, आपको बता दें कि युवाओं की जरूरतों और बजट को ध्यान में रखते हुए ऑटोमोबाइल कंपनियां और बैंक ने टू-व्हीलर लोन स्कीमों की पेशकश की हैं। जहां पहले गाड़ी को खरीदने के लिए कुल कीमत का 20 प्रतिशत से 30 प्रतिशत हिस्सा एडवांस दिया जाता था।
अब वहीं, कई फाइनेंस कंपनियां और बैंक गाड़ी को खरीदने के लिए ग्राहकों को जीरो डाउनपेमेंट ऑफर करते हैं। ऐसे में गाड़ी खरीदते समय आपको एक रुपये का भी भुगतान नहीं करना पड़ता है और पूरी कीमत लोन में तब्दील हो जाती। ऐसे में अगर आपका सिबिल स्कोर बेस्ट है तो आप सिर्फ 2,999 रुपये या 4,999 रुपये जैसा छोटा डाउनपेमेंट देकर भी टू-व्हीलर घर ला सकते हैं।
क्या है स्टेप-अप EMI ऑप्शन
महंगाई दिन ब दिन बढ़ रही है। ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती मासिक खर्च को मैनेज करना है। इसी बात पर गौर करते हुए बैंक फ्लेक्सिबल EMI का ऑप्शन ऑफर करते हैं। आप चाहे तो स्टेप-अप EMI ऑप्शन का भी चुनाव कर सकते हैं, जिसमे शुरू की ईएमआई कम होती हैं और सैलरी या इनकम बढ़ने पर EMI की राशि बढ़ जाती है। इसके साथ ही अगर आप अपनी सुविधा के हिसाब से 12 महीने से लेकर 60 महीने तक के ड्यूरेशन का चुनाव करते हैं, जिससे आपकी मंथली EMI बेहद कम हो जाती है।
प्री-अप्रूवड लोन के फायदे
भागदौड़ी भरी जिंदगी में युवा लंबी कागजी कार्यवाही से दूर रहना चाहते हैं। इस वजह से अब डिजिटल लोन का चलन है। ऐसे में अगर आप अपने बैंक के मौजूदा ग्राहक हैं, तो आप ले सकते हैं, जिसमे किसी गारंटर की जरूरत नहीं होती और सिर्फ आधार कार्ड व पैन कार्ड के माध्यम से कुछ ही समय में लोन कर अप्रूवल मिल जाता है।
फेस्टिव ऑफर्स के साथ कैशबैक का उठाएं फायदा
टू-व्हीलर लेते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे कि त्योहारों या खास सेल के दौरान ही बाइक खरीदनी चाहिए, क्योंकि इस दौरान कंपनियां प्रोसेसिंग फीस छोड़ देती है और कई बार 0 प्रतिशत ब्याज दर जैसे ऑफर्स भी ग्राहकों को पेश करती हैं। साथ ही अगर आप क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आप कैशबैक और मुफ्त इंश्योरेंस का लाभ ले सकते हैं।
लोन लेने से पहले करें इन बातों पर गौर
अगर आप सिबिल स्कोर 750+ रहता है तो ऐसे में आपको सबसे कम ब्याज दर पर टू-व्हीलर लोन मिल जाता है और इसके साथ ही आपको लोन एग्रीमेंट साइन करने से पहले प्रोसेसिंग फीस और प्री-पेमेंट चार्ज के बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए। इतना ही नहीं शोरूम के शोरूम फाइनेंस के साथ ही अपने बैंक के ऑफर्स से इसकी तुलना करें।