Sarso ka Bhav 15 April : 400 रुपये डाउन आई सरसों, सरसों तेल के बढ़े दाम, जानें मंडी भाव

Sarso ka Bhav : अप्रैल महीने का दूसरा सप्ताह चल रहा है और इन दिनों मंडियों में गेहूं तथा सरसों की आवक जारी है। सीजन के समय फसलों की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव का दौर चला हुआ है। सरसों की कीमत 400 रूपये नीचे आ गई है, लेकिन सरसों तेल के भाव में बढ़ोतरी देखी गई है। आइए जानते है मंडी भाव से जुड़े इस अपडेट के बारे में विस्तार से।


इन दिनों देशभर के मंडियों (Latest mandi bhav) में सरसों तथा गेहूं की आवक हो रही है। MSP रेट पर भी गेहूं तथा सरसों की खरीद शुरू हो चुकी है। पिछले दिनों हुई बरसात की वजह गेहूं और सरसों की खड़ी फसलों में काफी ज्यादा नुकसान देखा गया। अब भी सरसों के भाव में गिरावट (Sarso Ka Bhav) और सरसों तेल की कीमतों (mustard oil prices) में बढ़ोतरी ने आम आदमी की मुश्किलों को और भी बढ़ा दिया है। चलिए खबर के माध्यम से आपको बता देते हैं ताजा अनाज मंडी भाव (anaj mandi bhav) से जुड़े इस अपडेट के बारे में विस्तार से।


किसान हुए परेशान


एक तरफ जहां किसानों को अपनी फसल का सही भाव (mandi bhav updates) नहीं मिल पा रहा है, वहीं दूसरी तरफ सरसों तेल की बढ़ रही कीमतों (oil prices hike) की वजह से भी आम आदमी को बेहद परेशानी हो रही है। किसानों की तरफ से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उन्हें MSP से केवल 100-200 रुपए प्रति क्विंटल अधिक ही भाव मिल रहा है, जो कि उनकी लागत के मुकाबले काफी ज्यादा कम है।

सरसों की खरीदारी (Mustard purchase) शुरू होने से पहले मंडियों में भाव 6600 से 7050 रुपए प्रति क्विंटल के करीब थे, जिसके बाद सरकारी रेट 6200 प्रति क्विंटल तय किया गया था। इतने कम MSP रेट देखते हुए किसानों की तरफ से अपनी फसलों को सरकारी खरीद पर न देने की बजाय आढ़तियों को बेचा गया।


आज देशभर की मुख्य मंडियों में सरसों के भाव


फिलहाल सरसों का भाव 6200 से लेकर 6900 रूपये प्रति क्विंटल (sarso ka bhav) के बीच बना हुआ है। 42% या उससे अधिक तेल वाली सरसों तकरीबन 6600 प्रति क्विंटल तक बिक रही है। पिछले सालों के आंकड़े देखे जाए तो सरसों खरीद के समय सरसों तेल की कीमतों में 20 से 30 रूपये की कमी आती है लेकिन अबकी बार सरसों तेल के भाव 160 रूपये लीटर पर बने हुए हैं।


छत्तीसगढ़ में सरसों का भाव Rs 6200 प्रति क्विंटल रहा। राजस्थान (anaj mandi news) में सरसों Rs 5246 से Rs 6875 प्रति क्विंटल के बीच रही। मध्य प्रदेश में सरसों Rs 6500 प्रति क्विंटल रही। आज उत्तर प्रदेश में सरसों Rs 6400 प्रति क्विंटल रही, जबकि पश्चिम बंगाल में सरसों का भाव Rs 6200 से Rs 6400 प्रति क्विंटल के बीच दर्ज किया गया।


बीतें कल गुजरात में सरसों का भाव Rs 6380 प्रति क्विंटल रहा और हरियाणा के अंबाला (anaj mandi bhav in haryana) में सरसों Rs 6200 प्रति क्विंटल बिकी।

Leave a Comment