Aaj ka Mausam 15 April : अगले 24 घंटों में 70km आंधी के साथ 10 राज्यों में होगी बारिश

Aaj ka Mausam 15 April – उत्तर भारत के राज्यों में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने वाला है और आंधी-तूफान के साथ भारी बरसात होने वाली है। मौसम विभाग ने 17 अप्रैल तक 10 से ज्यादा राज्यों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ जोरदार बरसात होने का अलर्ट जारी किया है। आईये जानते हैं आने वाले दिनों में किन राज्यों में मूसलाधार बारिश होगी।

देशभर में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। कई पर गरज चमक के साथ जोरदार बरसात हो रही है तो वहीं कुछ राज्यों में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अब एक बार फिर से आंधी तूफान के साथ तेज बारिश का दौर शुरू होने वाला है। विभाग ने 15 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक पंजाब, हरियाणा (Punjab-Haryana Mausam) समेत 11 राज्यों में आंधी और तूफानी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

कई राज्यों में गर्मी कहर बरपा रही है। मौसम विभाग (IMD Weather) ने कई जगहों पर लू चलने का भी अलर्ट जारी किया है। वहीं, राजस्थान, झारखंड और उससे सटे गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल के ऊपर निचले क्षोभमंडल में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

अगले 24 घंटों में यहां होगी भारी बारिश

IMD के अनुसार, अगले 24 घंटे में हिमाचल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, 17 अप्रैल को हरियाणा- पंजाब, चंडीगढ़ में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग (Weather Update) ने खराब मौसम के चलते लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। पूर्वी भारत में 20 अप्रैल के बाद से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम –

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 15 अप्रैल को मौसम सामान्य बना रहेगा, लेकिन 17 अप्रैल से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। विभाग ने आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। पूर्वी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली में कुछ स्थानों पर हल्की बरसात देखने को मिल सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम –

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश (UP Mausam Update) में 15 अप्रैल को बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन अब कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने मेरठ, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, गाजियाबाद, हाथरस, लखनऊ, सहारनपुर, हापुड़, कानपुर, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया और झांसी में तापमान तेजी से बढ़ेगा। लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

बिहार के इन जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी –

बिहार (Bihar Mausam) में अब बारिश का दौर पूरी तरह से रूक चुका है और आईएमडी ने बिहार में कल 15 से ज्यादा जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। बिहार के गया, जहानाबाद, बक्सर, सारण, पटना, भोजपुर, सिवान, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया और भागलपुर जिले में भयंकर गर्मी पड़ेगी।

हरियाणा में क्या होगी बारिश –

हरियाणा में मौसम विभाग (Haryana Mausam) ने कल बारिश होने का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन अब राज्य में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत, कैथल, करनाल, पंचकुला, भिवानी, हिसार और रोहतक जिले में गर्म हवा चलने और भयंकर गर्मी पड़ने के आसार हैं। वहीं, चंडीगढ़ में कल अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

उत्तराखंड में आंधी-बारिश का अलर्ट –

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 17 अप्रैल से फिर आंधी-तूफान और बरसात का दौर शुरू होने की संभावना जताई है। IMD ने उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उत्तर काशी, रुड़की और अल्मोड़ा जिले में तेज बरसात होने की चेतावनी जारी की है। देहरादून में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

हिमाचल में भी बारिश की चेतावनी –

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 अप्रैल को हमीरपुर, लाहौल, कुल्लू, मंडी,कांगड़ा, सोलन और स्पीति में तेज बरसात होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, मनाली में कल यानी 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

पंजाब में भी बरसेंगे बादल –

मौसम विभाग ने पंजाब (Punjab Ka Mausam) में 17 अप्रैल को गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर,तरन तारन, फरीदकोट, मुक्तसर, अबोहर, बठिंडा और फाजिल्का में बरसात होने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।

जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा वेदर –

IMD के मुताबिक (Kal ka Mausam) 15 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में आंधी के साथ तेज बारिश होगी। जम्मू-कश्मीर के जिन जिलों में बारिश की प्रबल संभावना है उनमें बारामूला, गांदरबल, श्रीनगर, मुजफ्फराबाद, पुलवामा और उधमपुर शामिल हैं। बारिश के चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री की कमी आएगी।

राजस्थान में अब पड़ेगी भयंकर गर्मी –

मौसम विभाग (IMD Weather) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अब राजस्थान में 16 अप्रैल तक बरसात नहीं होगी। हालांकि, अब गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। राजस्थान के अजमेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, डुंगरपुर, सीकर, झालवाड़, जोधपुर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर, नागौर और बीकानेर जिले में भीषण गर्मी कहर बरपाने वाली है। जयपुर में 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

MP में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग (Mausam Update) के मुताबिक मध्य प्रदेश में भी फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन राज्य में प्रचंड गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। MP के जिन जिलों में तापमान बढ़ने वाला है उनमें नर्मदापुरम, छतरपुर, मंडला, भोपाल, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, मुरैना, दमोह, पन्ना नीमच, भिंड और कटनी शामिल हैं।

IMD के मुताबिक असमें में 15 अप्रैल को तेज आंधी के साथ तेज बारिश होगी। असम के गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, गुवाहाटी, धेमाजी, कछार,जोरहाट, कोकराझार जिले में तेज हवाओं के साथ बरसात होगी। इस बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलने की भी चेतावनी जारी की है।

Leave a Comment