Skoda Car April 2026 Discount : स्कोडा की गाड़ी पर साढ़े 3 लाख तक की छूट, जानें किस गाड़ी पर कितनी होगी बचत

Skoda Car April 2026 Discount : अगर आप भी स्कोडा की कारों को पसंद करते हैं और स्कोडा की कार लेने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी आपके पास सुनहरा मौका हो सकता है, क्योंकि स्कोडा कंपनी की ओर से स्कोडा की गाड़ी पर ग्राहकों को साढ़े 3 लाख तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। आइए खबर में जानते हैं कि कंपनी किस गाड़ी पर कितना डिस्काउंट दे रही है।

मिल रहा है बंपर डिस्काउंट
स्कोडा कंपनी की ओर से जहां ग्राहकों की सुविधा और बजट को ध्यान में रखते हुए नई-नई गाड़ी लॉन्च कर रही है। वहीं, अब स्कोडा कंपनी की ओर से इस महीने स्कोडा की कारों पर अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप अभी इस कार को खरीदते हैं तो आप स्कोडा की गाड़ियों पर 3.5 लाख रुपये की बचत कर सकते हैं। आइए खबर में जानते हैं कि स्कोडा कि किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।


किन चार गाड़ियों की होती है बंपर बिक्री
बता दें कि स्कोडा कंपनी देशभर में अलग-अलग सेगमेंट्स में चार गाड़ियों की बिक्री करती है, जिनके नाम कायलाक, कुशाक, स्लाविया और कोडिएक है। अगर आप इन कारों को खरीदते हैं तो 3.5 लाख रुपये तक की छूट का लाभ ले सकते हैं। हालांकि यह डिस्काउंट अलग-अलग शहरों और डीलरशिप पर स्टॉक के बेस पर अलग-अलग होंगे।

स्कोडा Kylaq पर डिस्काउंट ऑफर
अगर बात करें स्कोडा कायलाक की तो ये देशभर में स्कोडा की सबसे सस्ती कार है। ग्राहकों को इसके नए 2026 मॉडल पर तकरीबन 45,000 तक का लाभ मिल रहा है, जिसमे 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट को शामिल किया गया है। वहीं, अगर आप इस कार की 2025 या 2026 की शुरुआत में बनी यूनिट को खरीदते हैं तो आपको 75,000 रुपये तक का लाभ मिलेगा।

Skoda Slavia पर मिल रही इतनी छूट
स्कोडा कंपनी की फेमस सेडान कार में स्लाविया भी टॉप पर आती है। इसके नए मॉडल यानी कि 2026 में बनी यूनिट खरीदने ग्राहकों को कुल 75,000 रुपये तक का लाभ मिलता है। वहीं, इस एसयूवी के पुराने मॉडल खरीदने पर यानी कि पिछला साल बनी यूनिट खरीदने पर कुल 1.05 लाख रुपये तक का डिस्काउंट का फायदा मिल सकता है।

Skoda Kushaq पर मिल रहा इतना डिस्काउंट
स्कोडा की फेमस SUV कुशाक भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है और अगर आप कुशाक की इस साल यानी 2026 में बनी यूनिट खरीदते हैं, तो इस एसयूवी पर आप कुल 1.05 लाख रुपये तक की छूट का लाभ ले सकते हैं। इस छूट में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। वहीं, अगर आप इसका पुराना मॉडल 2024 या 2025 में बनी कार की खरीदी करते हैं तो आप 3 लाख रुपये तक की बचत का लाभ ले सकते हैं। इस छूट में 2 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट भी शामिल किया गया है।

Skoda Kodiaq पर डिस्काउंट ऑफर्स
अगर बात करें स्कोडा की लग्जरी SUV की तो कोडिएक का नाम टॉप पर आता है। ग्राहकों को स्कोडा की इस प्रीमियम कार की 2026 में बनी यूनिट पर 1.5 लाख रुपये तक की बचत का मौका दिया जा रहा है। वहीं, अगर अगर आप 2025 के स्टॉक की कार की खरीदी करते हैं तो आप सबसे ज्यादा 3.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं। इस डिस्काउंट ऑफर में 2 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट और 1 लाख रुपये का कॉर्पोरेट और लॉयल्टी बोनस को भी शामिल किया गया है।

Leave a Comment