Haryana Weather : हरियाणा में मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते दो-तीन दिनों से हरियाणा में धूप की तपीश बढ़ने लगी है और अब एक बार फिर प्रदेश में बारिश-ओलावृष्टि के आसार बने हुए हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। खबर में जानिए कि मौसम विभाग ने हरियाणा के मौसम को लेकर क्या अपडेट जारी किया है।
बीते दिनों हरियाणा में मौसम एकदम सामान्य रहा है और कहीं भी बारिश की गतिविधियां नहीं देखी गई है। हालांकि अभी भी प्रदेश में मौसम में बदलाव के चलते तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अब इसी बीच आईएमडी ने बारिश-ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। खबर में जानिए हरियाणा का मौसम कैसा बना रहने वाला है।
नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ एक्टिव
मौसम विभाग का कहना है कि बीते दिनों एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसका प्रभाव आज 13 और 14 अप्रैल को दिखने वाला है। इस दौरान कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में ये बदलाव अचानक होगा, जिससे खासतौर पर किसानों को अलर्ट रहने की जरूरत है।
कैसा रहा हरियाणा का तापमान
हरियाणा में अभी अधिकतम तापमान में बढ़ौतरी हो रही है, जबकि रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। इस वजह से सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस हो रही है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य के पास ही रहा है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया है।
प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया गया है। गुरुग्राम, झज्जर और महेंद्रगढ़ में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं हिसार में 17.3 डिग्री, करनाल में 16.7 डिग्री और रोहतक में 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
15 अप्रैल के बाद गर्मी के दिखेंगे तेवर
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा में 15 अप्रैल के बाद गर्मी अपने तीखे तेवर दिखाना शुरू कर देगी और हरियाणा के पश्चिमी व दक्षिणी हिस्सों में एक-दो स्थानों पर लू जैसे हालात बनने के आसार है। हालांकि इससे पहले आज और कल 14 अप्रैल को बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।
कैसा रहेगा प्रदेश का अधिकतम-न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में आगामी दिनों में अधिकतम-न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगले एक सप्ताह तक किसी नई मौसम प्रणाली के एक्टिव होने के आसार नहीं है, जिससे मौसम शुष्क और साफ बना रहने वाला है और सूर्य की तपिश बढ़ने से तापमान में लगातार बढ़ौतरी दर्ज की जाएगी।