Hisar News : हरियाणा प्रदेश को चमकाने के लिए सरकार की तरफ से नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। आपको बता दे की हिसार शहर में 40000 से ज्यादा प्लाट खाली है, जिन पर नक्शानुसार निर्माण करने का प्लान बनाया गया है। अब हरियाणा के हिसार शहर के विकास के लिए मेयर की तरफ से पुराना डाटा मांगा गया है। आइए जानते है हिसार शहर के विकास को लेकर नगर निगम की तरफ से उठाएं गए इन कदमों के बारे में विस्तार से।
हरियाणा के हिसार शहर के विकास (Development of Hisar city) को बढ़ावा देने के लिए नायब सैनी की सरकार (Nayab Saini’s government) काफी तेजी से कार्य कर रही है। आंकड़ों के मुताबिक पता चला है कि हिसार शहर में 40,000 से अधिक खाली प्लांट है। अब नगर निगम व प्रशासन (Hisar Municipal Corporation) की तरफ से इन खाली प्लाटों पर नक्शानुसार निर्माण करने के लिए कदम उठाया गया है। शहर के विकास से जुड़ी इस बड़ी योजना को साकार करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी चर्चा जारी है तथा जल्द ही नगर निगम के इंजीनियरों की एक बैठक बुलाई जाएगी।
नगर निगम के अधिकारियों (municipal officials) तथा मेयर के बीच होने वाली इस बैठक में शहर के भविष्य से जुड़ी व्यवस्थाएं तथा हिसार के विकास की रफ्तार को बढ़ावा देने से जुड़ी चर्चाएं होंगी। शहर के सुनियोजित विकास (planned development of the city) को लेकर उठाए गए इस कदम से न केवल अव्यवस्थित निर्माण पर रोक लगेगी बल्कि शहरी ढांचे में भी सुधार आएगा।
हिसार के मेयर प्रवीण पोपली (Hisar Mayor Praveen Popli) द्वारा नगर निगम प्रशासन से 1 मार्च 2025 से अब तक निर्माण किए गए भवनों तथा पास हुए नक्शों का पूरा डाटा मांगा गया है। मेयर प्रवीण पोपली की तरफ से बताया गया है की इन आंकड़ों को देखकर ही सरकार और प्रशासन की तरफ से यह तय किया जाएगा कि भविष्य में किस प्रकार की नीतियां अपनाना सही रहेगा। हिसार के मेयर का कहना है कि इस डेटा विश्लेषण से ही भविष्य की मजबूत रणनीति तैयार की जाएगी।
26% खाली प्लॉट
हिसार शहर (Hisar News) के अंदर एक बड़े पैमाने में खाली प्लॉट्स की संख्या देखी गई है। अगर नियमानुसार इन प्लाटों पर सुनियोजित निर्माण किया जाए तो न केवल शहर की आवासीय रूप से फायदा होगा बल्कि हिसार की व्यावसायिक जरूरतों को भी यहां से पूरा किया जा सकता है। नगर निगम का उद्देश्य (Objective of Municipal Corporation) इन खाली प्लाटों को अनियोजित निर्माण से बचाते हुए एक सही ढंग से शहर के विकास में ऐड करना है। हिसार शहर में कुल प्रॉपर्टी (Total property in Hisar city) के 26% प्लाट खाली है।
हिसार शहर की स्थिति
हिसार शहर में फिलहाल खाली प्लाटों (Number of vacant plots in Hisar) की संख्या 40,531 है, रिहायशी प्लाटों की संख्या 80,298 है, कमर्शियल प्रॉपर्टी देखे तो वह 15523, औद्योगिक प्रॉपर्टियां देखे तो 966, स्पेशल कैटिगरी की प्रॉपर्टी की संख्या 1762, मैक्स उपयोग वाली प्रॉपर्टी देखे तो संख्या 10967, कृषि तथा बागवानी क्षेत्र वाली जमीन देखें तो 4618। ऐसे में टोटल प्रॉपर्टी 1,55,753 है।