PNB FD Rate – अगर आप घर बैठे पैसा कमाना चाहते हैं तो इसके कई तरीके हैं। शेयर बाजार और म्युचुअल फंड में कम समय के लिए कम पैसा निवेश करके अच्छा खासा ब्याज बनाया जा सकता है, लेकिन यदि आप बिना रिस्क उठाए मोटा ब्याज कमाना चाहते हैं तो एफडी बेस्ट निवेश विकल्प है। इस समय पीएनबी बैंक एफडी पर तगड़ा ब्याज ऑफर कर रहा है, जहां आप 60 महीने की FD में पैसा जमा करके 81,000 से ज्यादा का ब्याज कमा सकते हैं।
5 साल की FD में पैसे जमा करने पर मिलेगा 81,568 का ब्याज –
FD अन्य फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश के मामले में एक बेस्ट ऑप्शन है, जहां आप अपनी मेहनत की कमाई जमा करके तगड़ा ब्याज कमा सकते हैं। एफडी में पैसे पूरी तरह से सुरक्षित रहते हैं और इसमें गारंटीड ब्याज मिलता है। इसकी एक खासियत है कि समय-समय पर FD की ब्याज दरों में ज्यादा बदलाव नहीं होता।
देश के प्रमुख सरकारी बैंकों की लिस्ट में शामिल पंजाब नेशनल बैंक (PNB) इस समय अपने ग्राहकों को एफडी पर 3% से लेकर 7.40% तक का ब्याज प्रदान कर रहा है। बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक 60 महीने यानी 5 साल की एफडी पर सबसे अधिक ब्याज दे रहा है। इस एफडी (FD Rate) में आप 2 लाख रुपये निवेश कर तगड़ा रिटर्न कमा सकते हैं। चलिए जानते हैं पूरी कैलकुलेशन समझते हैं –
PNB एफडी ब्याज दर –
पंजाब नेशनल बैंक (PNB FD Rate) में 7 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। PNB बैंक 7 दिन की अवधि वाली एफडी पर 3% से लेकर 3.80% का ब्याज दे रहा है। वहीं 91 दिनों की अवधि वाली एफडी स्कीम पर 4.90% से लेकर 5.70% तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा, बैंक 303 दिन वाली एफडी (FD Rate) पर 5.55% से लेकर 6.35% तक का ब्याज दे रहा है। अगर आप 444 दिन की एफडी में निवेश करते हैं तो बैंक की ओर से 6.7% से लेकर 7.40% तक ब्याज मिल जाता है। 60 महीने की एफडी पर PNB बैंक 6.10% से लेकर 6.90% तक का ब्याज की पेशकश कर रहा है।
सामान्य ग्राहकों को मिलेगा 70,701 रुपये ब्याज –
पंजाब नेशनल बैंक 444 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम (Special FD Scheme in PNB Bank) पर सबसे अधिक ब्याज दे रहा है। पीएनबी बैंक में स्पेशल एफडी स्कीम हाल ही में शुरू की है। इसके अलावा, PNB 60 महीने की एफडी पर भी अच्छा खासा ब्याज दे रहा है। इस एफडी में अगर सामान्य नागरिक 2,00,000 जमा करते हैं तो मैच्योरिटी पर उन्हें 2,70,701 रुपए मिलेंगे यानी 70,701 रुपए ब्याज होगा।
वरिष्ठ नागरिक और अति वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा ब्याज –
PNB बैंक सामान्य ग्राहकों की तुलना में वरिष्ठ नागरिकों और अति वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens FD Interest Rate) को ज्यादा ब्याज दे रहा है। अगर वरिष्ठ नागरिक 60 महीने की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो उन्हें मैच्योरिटी पर 2,70,445 मिलेंगे यानी 77,445 का ब्याज प्राप्त होगा। वहीं अति वरिष्ठ नागरिकों को सीनियर सिटीजन के मुकाबले 0.50 फीसदी अधिक ब्याज दिया जा रहा है। यदि अति सीनियर सिटीजन इस FD स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो उन्हें मैच्योरिटी पर 2,81,568 रुपए मिलंगे इसमें से 81,568 रुपए रिटर्न होगा।