Tata की कारों पर बंपर डिस्काउंट, जानें कितने में मिल रही Harrier से लेकर Safari तक

Tata Cars : वाहन निर्माता कंपनी टाटा की तरफ से भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक आधुनिक फीचर्स वाली गाड़ियों को पेश किया जा रहा है। इस कंपनी की तरफ से अपने ग्राहकों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अपनी गाड़ियों पर काफी ज्यादा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। आइए जानते हैं टाटा कंपनी की गाड़ी Harrier से लेकर Safari तक की कीमतों के बारे में विस्तार से।


भारतीय बाजार में कई ऐसी कार कंपनियां है जिनकी गाड़ियां ग्राहकों को बेहद पसंद आ रही है। बात की जाए टाटा मोटर्स की तो यह कंपनी भी पिछले कई सालों से भारतीय बाजार में राज कर रही है। इस कंपनी की तरफ से इन दिनों अपनी कई गाड़ियों पर बेहतरीन डिस्काउंट दिया जा रहा है। भारत में TATA के Punch, Nexon, Safari, Harrier और Sierra जैसे मॉडल्स को काफी पसंद किया जाता है। अगर आप भी TATA Motors की दमदार गाड़ियों को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो लिए जान लेते हैं टाटा कंपनी की Harrier से लेकर सफारी तक कितना डिस्काउंट मिल रहा है।


टाटा अल्ट्रोड


टाटा कंपनी की गाड़ी अल्ट्रोज (TATA Altroz) प्रीमियम फीचर से भरपूर एक हैचबैक कार है। इस महीने टाटा की इस कर की खरीदारी करके तकरीबन 30,000 रूपये तक की बचत की जा सकती है। कंपनी की तरफ से चलाएं गए इस ऑफर में 15,000 का कैश डिस्काउंट और 15,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है। भारतीय बाजार में TATA Altroz की कीमत 6.30 लाख से 10.51 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच (TATA Altroz Price) है। बाजार में TATA Altroz का मुकाबला Hyundai i20 और Maruti Suzuki Baleno जैसी कारों से है।


टाटा हैरियर और टाटा सफारी


इस महीने Tata Harrier और Tata Safari पर आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं, जिनमें कुल मिलाकर 35,000 रुपए तक का फायदा शामिल है। इस ऑफर में 10,000 रुपए की नकद छूट और 25,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इन दोनों कारों की कीमत का जिक्र करें तो Tata Harrier की एक्स-शोरूम कीमत 12.89 लाख से 25.35 लाख रुपए के बीच (Tata Harrier) है, जबकि Tata Safari की कीमत 13.29 लाख से 26.15 लाख रुपए के बीच (Tata Safari Price) रखी गई है।


TATA Nexon पर छूट


इस महीने Tata Nexon पर कुल 25,000 रुपए तक के फायदे दिए जा रहे हैं, जिसमें 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट और 51,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस (TATA Nexon Price) शामिल है। वहीं, हाल ही में अप्रैल 2026 में Tata Nexon से भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब छिन गया है और Maruti Suzuki Dzire ने नंबर-1 की जगह हासिल कर ली है।


TATA Tiago और Tigor


बेहद कम कीमत में आने वाली टाटा कंपनी की TATA Tiago और TATA Tigor हर किसी को पसंद आ रही है। इस महीने टाटा कंपनी की इन कारों को खरीदने पर तकरीबन 25,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। टाटा की इन कारों पर मिल रहे इन ऑफर्स में 15 हजार का कैश डिस्काउंट और 10 हजार का एक्सचेंज बॉनस (Latest Car News) शामिल है।


टाटा कर्व


टाटा कंपनी की गाड़ी कर्व (TATA Curvv Price) को भी ग्राहकों की तरफ से बेहद प्यार मिल रहा है, वहीं कंपनी की तरफ से भी इस कार पर शानदार ऑफर्स पेश किया गया है। इस महीने आप इस कार की खरीदारी करके तकरीबन 50 हजार रुपये तक की बचत कर सकते है। TATA की तरफ से इस मॉडल पर इस महीने सबसे अधिक ऑफर (TATA Curvv Offer) दिया जा रहा है। कंपनी की तरफ से पेश किए गए इस ऑफर में 30 हजार का कैश डिस्काउंट और 20 हजार का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। भारतीय बाजार में टाटा कर्व की कीमत 9.65 लाख से 18.85 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है।

Leave a Comment