Gold Price : सोने-चांदी की कीमतों में फेरबदल का दौर जारी है। जहां बीते दिनों सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई थी। वहीं, आज सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने में उछाल आया है। अगर आप भी आज सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि देशभर में 10 ग्राम गोल्ड के रेट (Gold Silver Rate) क्या चल रहे हैं।
अब लगन सीजन की शुरुआत के साथ ही एक बार फिर सोने चांदी के भाव में तेजी लौट आई है। अब लगातार गिरावट के बाद एक बार फिर सोना हरे निशान पर आ गया है। अचानक से सोने (Gold Price Updates) में आई तेजी से आम लोगों में चिंता बनी हुई है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि किन कारणों से सोने में तेजी आई है और सोने के ताजा रेट क्या चल रहे हैं।
MCX पर सोने-चांदी के भाव
बीते दिनों कच्चे तेल की कीमतों (crude oil prices) में बड़ी तेजी के चलते सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई थी, लेकिन अब स्थिती में बदलाव देखा जा रहा है। कच्चे तेल की कीमतें फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे ट्रेड कर रही है, जिसका प्रभाव कमोडिटी बाजार पर देखने को मिल रहा है।
आज 15 अप्रैल को सोने का भाव (Sone Ke Bhav) 4,792.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है और चांदी का भाव 75.985 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, बीते दिनों MCX पर सोना 1,51,983 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,40,449 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही था।
क्यों बढ़े सोने-चांदी के रेट
मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते सोने-चांदी की कीमतों (Gold and silver prices) में भी फेरबदल देखने को मिल रहा है। हालांकि इस तनाव की शुरुआत 29 जनवरी से हुई थी तब से लेकर अब तक सोने की कीमतों में 11 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। जैसे ही बाजार को तनाव बढ़ाने के हिंट मिलते हैं तो सोने चांदी की कीमतों (Sold Silver Rates) में भी गिरावट दर्ज की जाती है और जैसे ही युद्ध विराम के संकेत मिलते हैं तो एक बार फिर सोने में उछाल देखने को मिल रहा है।
एक्सपर्ट ने दिया सोने से जुड़ा अपडेट
दरअसल, बता दें कि अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच जो ये युद्ध शुरू हुआ है, उसने वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में सुरक्षित निवेश की डिमांड में कमी लाई है। हालांकि इस समय सुरक्षित निवेश ऑप्शनों में डॉलर और कच्चे तेल की मांग बनी हुई है। ऊर्जा की बढ़ती कीमतें और मुद्रास्फीति की चिंता के चलते अब व्यापारियों को अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती के आसार कम बेहद कम लग रहे हैं। इससे लंबे समय तक उच्च ब्याज दरों की संभावना बनी हु ई है। ऐसी स्थिति में सोने चांदी जैसे एसेट पर दबाव देखने को मिल रहा है। एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी समय में सोने की कीमतों (Sone Ke Rates) में ओर तेजी देखने को मिल सकती है।