DA Hike 2026 : देश के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का डीए हाइक को लेकर इंतजार खत्म होने वाला है। कर्मचारियों का पहली छमाही का डीए जहां होली के आसपास मिलता था। वहीं, इस बार कर्मचारियों का सब्र का बांध टूट रहा है। अब इसी बीच एक बड़ी खबर यह आई है कि इस बार कर्मचारियों के डीए में 2% नहीं बल्कि इससे ज्यादा बढ़ने के आसार हैं।
मार्च में होती है आम तौर पर घोषणा
वैसे तो आम तौर पर सरकार हर साल जनवरी वाला DA की घोषणा मार्च में होली के आस-पास करती है, लेकिन इस बार डीए में पहली बार इतनी देरी हुई है, जिससे कर्मचारी संगठनों में इंतजार बढ़ता जा रहा है। अब सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट आया है। जानकारी के अनुसार कर्मचारियों को डीए बढ़ौतरी के लिए बंपर एरियर मिलने के आसार है।
कर्मचारी संगठन की मांगे
कर्मचारी संगठन अब जल्द से जल्द DA बढ़ोतरी और एरियर जारी करने की मांग कर रहे हैं। केंद्रीय कर्मचारियों के बड़े संगठन CCGEW के कॉल पर आज 16 अप्रैल 2026 को देशभर के सरकारी दफ्तरों में लंच ऑवर के दौरान प्रदर्शन किया जाएगा। कर्मचारी जनवरी 2026 से अटके DA बढ़ोतरी के ऐलान न होने से नाराज हैं और मांग कर रहे हैं कि सरकार तुरंत डीए को लेकर फैसला करें।
प्रदर्शन में शामिल होंगे ये विभाग
CCGEW की ओर से सरकार को कड़ा नोटिस जारी करते हुए आज लंच ऑवर के दौरान विरोध प्रदर्शन की घोषणा की ग ई है। कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष के अनुसार आज 16 अप्रैल को आयकर विभाग, डाक विभाग, कृषि विभाग के अलावा बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया और सर्वे ऑफ इंडिया जैसे बड़े विभागों के कर्मचारी इस प्रदर्शन का हिस्सा बनेंगे। कर्मचारियों सिर्फ यही मांग कर रहे हैं कि 1 जनवरी 2026 से लंबित DA/DR की तुरंत घोषणा की जाएं।
कितना बढ़ेगा कर्मचारियों का डीए
AICPI-IW के 12 महीने के औसत आंकड़ों के आधार पर महंगाई भत्ता तय होता है।जनवरी से दिसंबर 2025 के औसत आंकड़ों के हिसाब से DA में तकरीबन 2 प्रतिशत इजाफे के आसार है। हालांकि अभी आखिरी फैसला सरकार के ऐलान के बाद ही साफ होगा। अभी कर्मचारियों को 58 प्रतिशत डीए मिल रहा है। अगर डीए में 2 प्रतिशत इजाफा होता है तो यह बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा और 3 प्रतिशत बढ़ौतरी के बाद यह 61 प्रतिशत पर पहुंच जाएगा।
किन कर्मचारियों की कितनी बढ़ेगी सैलरी
अगर कर्मचारियों के DA में 2 प्रतिशत का इजाफा होता है तो बेसिक सैलरी 25,000 रुपये वाले कर्मचारी की मासिक सैलरी में तकरीबन 500 रुपये इजाफा होगा और कुल सैलरी तकरीबन 40,000 रुपये के आस-पास हो जाएगी।
ठीक ऐसे ही 50,000 रुपये बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मचारियों की सैलरी तकरीबन 1,000 रुपये बढ़ सकती है, 75,000 रुपये पाने वाले कर्मचारियों की सैलरी 1,500 रुपये, 1,00,000 रुपये पाने वाले कर्मचारियों की सैलरी में 2,000 रुपये व 1,25,000 रुपये पाने वाले कर्मचारियों की सैलरी में 2,500 रुपये और ₹1,50,000 बेसिक सैलरी वालों की करीब 3,000 रुपये तक बढ़ सकती है।
3% DA बढ़ने पर सैलरी का केलकुलेशन
इसके साथ ही अगर DA में 3 प्रतिशत का इजाफा होता है तो 25,000 रुपये बेसिक सैलरी वालों की सैलरी में तकरीबन 750 रुपये का इजाफा हो सकता है और कर्मचारियों का कुल वेतन तकरीबन 40,250 रुपये तक पहुंच सकता है।
इसके साथ ही 50,000 रुपये बेसिक वालों को तकरीबन 1,500 रुपये, 75,000 रुपये वालों को 2,250 रुपये, 1,00,000 रुपये वालों को 3,000 रुपये, 1,25,000 रुपये वालों को 3,750 रुपये और 1,50,000 रुपये बेसिक सैलरी वालों को करीब 4,500 रुपये तक बढ़ सकती है।
कब मिलेगा कर्मचारियों को एरियर
बता दें कि जैसे ही सरकार जनवरी 2026 का DA का ऐलान करेगी तो कर्मचारियों और पेंशनर्स को उसी तारीख से लागू बढ़ोतरी का एरियर का लाभ भी मिलने की संभावना है। ऐसे में कर्मचारियों की निगाहें अब सरकार के अगले ऐलान पर टिकी हुई है, क्योंकि DA बढ़ोतरी से सीधे उनकी मंथली सैलरी और पेंशन दोनों में इजाफा होगा।