Gold Price 19 April : देशभर में आज 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया का त्योहार बनाया जाएगा और फिर शादी-ब्याह के सीजन की शुरुआत हो जाएगी। उसके बाद सर्राफा बाजार में खूब हलचल देखने को मिलेगी। अगर आप भी आज सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि देशभर में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
भले ही बीते कुछ समय में सोने की कीमतें नए पीक पर पहुंच गई है, लेकिन फिर भी अक्षय तृतीया पर लोग सोना खरीदने वाले हैं। क्योंकि यह शुभ माना जाता है। अगर आप भी सोने की ज्वैलरी खरीदने का मन बना रहे हैं तो अभी आपके पास सुनहरा मौका हो सकता है, क्योंकि अक्षय तृतीया पर ही सोने-चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई है। खबर में जानिए सोने से जुड़े अपडेट के बारे में विस्तार से।
कितने गिरे सोने के भाव
राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत 5,700 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 2.53 रुपये लाख प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। वहीं, यहां पर सोना भी 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 15,4190 रुपये प्रति 10 ग्राम व चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 15,5010, कोलकाता में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 15,4190 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
24 व 22 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट
सोने की ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट गोल्ड का सबसे ज्यादा यूज होता है। देशभर में 22 कैरेट सोने की कीमत आज 14,134 प्रति ग्राम हो गई है। वहीं, इन्वेस्ट के लिए यूज होने वाला 24 कैरेट सोना 15,4190 रुपये और 18 कैरेट सोना 11,5640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत 2.2 प्रतिशत यानी 5,700 रुपये कम होकर 2,53,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट औद्योगिक मांग में कमी और वैश्विक अनिश्चितता के चलते आई है।
क्यों आ रहा सेाने में उतार-चढ़ाव
बाजार जानकारों का कहना है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और सीजफायर के बीच बाजार वेट एंड वॉच की स्थिति में है। ऐसे में एक्सपर्ट की ओर से इन्वेस्टर्स को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है, जिससे कीमतों में सुस्ती देखी जा रही है। ऐसे में अभी आपके पास सोना खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है।