IMD Weather 17 April : मौसम विभाग का 14 राज्यों के लिए विस्तृत अलर्ट, 60 की स्पीड के साथ होगी आंधी बारिश

IMD Weather 17 April : पिछले कई दिनों से देश के ज्यादातर राज्यों में मौसम बदलाव के दौर पर है। लगातार हो रही बरसात की वजह से लोगों को कोई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब मौसम विभाग की तरफ से देश के 14 राज्यों के लिए विस्तृत अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का कहना है कि अब देश के कई राज्यों में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी चलेगी और बरसात होने की भी संभावना है।


पिछले कई दिनों से हो रही बरसात में अब रुकावट आ गई है और एक बार फिर से लोगों को गर्मी का सितम देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश बिहार दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में पिछले दो-तीन दिन से चिल्लाती गर्मी अब लोगों को परेशान करने लगी है। लेकिन देश के कई राज्यों में अभी भी बरसात का दौर (Weather 17 April ) जारी है। मौसम विभाग की तरफ से देश की राजधानी दिल्ली, राजस्थान, बिहार, हिमाचल, चंडीगढ़, उत्तराखंड तथा अरुणाचल प्रदेश समेत 13 राज्यों में हल्की से मध्यम बरसात से जुड़ा अलर्ट (IMD Weather Alert) जारी किया गया है।


मौसम विभाग (IMD Alert) के अनुसार ओडिसा में 16 से 21 अप्रैल तक, बिहार में 18 अप्रैल, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 17 से 19 अप्रैल को हल्की बरसात तथा तेज स्पीड से हवा चलने की संभावना जताई जा रही है। IMD की तरफ से अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम तथा सिक्किम में 18 से 20 अप्रैल के दौरान भयंकर बरसात होने की संभावना बताई गई है।


मध्य प्रदेश का तापमान


मौसम विभाग (IMD Weather Updates) की तरफ से बताया गया है कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम में गर्म हवाएं चने की संभावना है, लेकिन आने वाले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के तापमान में कोई ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है।


दिल्ली का मौसम


देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Weather) में कल मौसम थोड़ा बदला हुआ रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और शाम तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अगले दिन बादल तो रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना कम है।


उत्तर प्रदेश का मौसम


उत्तर प्रदेश में गर्मी तेज होती जा रही है और आसमान साफ रहने से लू और धूप का असर बढ़ेगा, लखनऊ और कानपुर जैसे शहरों में तापमान करीब 40 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि गोरखपुर में यह 42 डिग्री तक जा सकता है।


बिहार का मौसम


बिहार (Bihar weather) में भी गर्मी बढ़ रही है, लेकिन अगले 48 घंटों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है, हालांकि पटना में तापमान 38 डिग्री तक और आने वाले दिनों में 41 डिग्री तक पहुंच सकता है।


राजस्थान के मौसम को लेकर विभाग का क्या कहना….?


पिछले 24 घंटों में राजस्थान (weather of rajasthan) के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई है। IMD के अनुसार, राजस्थान में कल मौसम ज्यादातर गर्म और शुष्क रहेगा, लेकिन कुछ इलाकों में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 अप्रैल को जयपुर, भरतपुर और बीकानेर के आसपास कहीं-कहीं गरज के साथ आंधी और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अगले 3–4 दिन मौसम सूखा ही रहेगा और विभाग ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान में तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।


गुजरात का मौसम


16 अप्रैल 21 अप्रैल तक गुजरात (Gujarat weather) में मौसम शुष्क बना रहेगा। 18 और 19 अप्रैल को गुजरात के ज्यादातर इलाकों में मध्यम लेवल की बरसात हो सकती है। प्रदेश के अमरेली, भावनगर, साबरकांठा, दाहोद, महिसागर और पंचमहल जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। मौजूदा समय में मौसम में किसी भी प्रकार का बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन, यह साफ है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम (Weather News) साफ रह सकता है। 15 से 18 अप्रैल तक गुजरात के तटीय इलाकों में मौसम गर्म रहने की संभावना है।

Leave a Comment