Haryana News – हरियाणा में यातायात व्यवस्था को आसान और तेज करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। प्रदेश में जगह-जगह पर नए हाईवे बनाने और पुराने रोड की मरम्मत का काम तेजी पर है। अब हरियाणा वालों के लिए एक और अच्छी खबर आई है। दरअसल, सरकार ने प्रदेश के एक जिले में बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के बीच नया अंडरपास बनाने की योजना बनाई है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं –
इस जिले में बनेगा नया अंडरपास –
हरियाणा में कई ऐसे जिले हैं जहां पर ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रदेश के हर जिले को ट्रैफिक जाम से मुक्त करने के लिए सरकार नए हाईवे और एक्सप्रेसवे बनाने का काम कर रही है। अब हरियाणा के अंबाला जिले में बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के बीच नया अंडरपास बनाया जाएगा जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म हो जाएगी और लोगों को आने-जाने में आसानी होगी। नए अंडरपास बनाने की जिम्मेदारी नेशनल हाईवे अथॉरिटी (National Highway Authority) को सौंप गई है।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से बस स्टैंड के जीटी रोड की ओर आउट गेट के पास एक अलग से रास्ता बनाया जाएगा, जो जीटी रोड से नीचे से होता हुआ रेलवे स्टेशन पार्किंग एरिया तक जाएगा, यहां वॉटर डिस्पोजल के लिए पंप भी लगाए जाएंगे। इससे लोग बिना टैफिक जाम में फंसे आसानी से बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन तक पहुंच सकेंगे।
लंबे समय से उठाई जा रही थी मांग –
अंबाला वासियों की ओर से लंबे समय से इस मांग उठाया जा रहा था जिसे अब मान लिया गया है। अंबाला छावनी में बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन के बीच जल्द ही नया अंडरपास बनकर तैयार हो जाएगा। इस अंडरपास (New underpass in Ambala) के तैयार होने से यातायात व्यवस्था सुचारू होगी और सड़कों पर ज्यादा भीड़ पर नहीं होगी।
जल्द ही तैयार किया जाएगा नक्शा –
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अंडरपास के निर्माण के लिए हरियाणा सरकार और उत्तर रेलवे ने एनओसी (NOC) दे दी है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी जल्द ही इसका नक्शा तैयार करेगी, जिसके बाद निर्माण कार्य के टेंडर लगाकर यहां अंडरपास बनाया जाएगा।
नया अंडरपास बनने से लोगों को मिलेगा फायदा –
अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन उत्तर भारत का व्यस्ततम रेलवे स्टेशन है। यहां पर ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ती ही जा रही थी जिसे देखते हुए नया अंडरपास बनाया जा रहा है। नए अंडरपास के बनने से लोगों को रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड (Ambala Bus Stand) के बीच आने जाने का आसान सीधा रास्ता मिलेगा।
सब-वे बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन पार्किंग तक होगा
नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि सब-वे/अंडरपास बस स्टैंड के जीटी रोड की ओर आउट गेट के पास बनाया जाएगा, जोकि जीटी रोड से नीचे से होता हुआ रेलवे स्टेशन पार्किंग एरिया तक जाएगा। इसकी लंबाई 60 मीटर होगी। अंडरपास में लाइटें भी लगाई जाएंगी और अन्य सुविधाएं भी होंगी। इसके साथ ही यहां पर जलभराव की समस्या न हो इसके लिए वॉटर डिस्पोजल पंप लगाए जाएंगे।
परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया
परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि अम्बाला छावनी में रेलवे स्टेशन (Railway station in Ambala Cantonment) और बस स्टैंड के बीच जल्द ही नया अंडरपास बनकर तैयार जो जाएगा, क्योंकि बीच में जीटी रोड आती है, जिसे आए दिन लोगों को क्रॉस करने में दिक्कत आती है। उन्होंने कहा कि अंडरपास बनाने के लिए हरियाणा सरकार और उत्तर रेलवे ने NOC दे दी है ओर नेशनल हाईवे अथॉरिटी जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू करेगी।
आम लोगों ने कही ये बात –
आम लोगों ने मीडिया से बात करते हुए सरकार का धन्यवाद किया है। अंबाला छावनी में बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन के बीच जो अंडरपास बनाया जा रहा है, उससे आम जनता को फायदा मिलेगा। दरअसल, रोज़ाना रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक पहुंचने में जीटी रोड क्रॉस करना पड़ता है और इसपर भारी ट्रैफिक जाम लगता है, जिससे काफी समय खराब होता है और यात्रियों, छात्रों, बुज़ुर्गों और आम राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नया अंडरपास बनने से बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के बीच आना-जाना आसान हो जाएगा।