Mandi Bhav : सरसों, चने में आई मंदी, गेहूं ने पकड़ी रफ्तार, जानिये ताजा मंडी भाव

Mandi Bhav – रबी सीजन 2026 में गेहूं की कटाई का काम लगभग पूरा हो चुका है और मंडियों में गेहूं तेजी से पहुंच रही है। इस बीच गेहूं की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल है। बीते दिनों आई गिरावट के बाद अब ज्यादातर मंडियों में गेहूं का रेट नए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर जा पहुंचा है। कुछ मंडियों में गेहूं का रेट MSP से ऊपर पहुंच गया है।

गेहूं में 160 रुपये की तेजी

इस बार किसानों को पिछले साल के मुकाबले गेहूं का रेट (Gehu MSP) 160 रुपए क्विंटल अधिक मिल रहा है। सरकार ने साल 2026 के लिए गेहूं का सरकारी रेट 2585 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। आज बाजार में गेहूं एवरेज टुकड़ी का रेट 2350 से 2450 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है। वही बेस्ट टुकड़ी का रेट 2450 से 2700 रुपए प्रति क्विंटल है।

गेहूं के अलावा अन्य फसलों के रेट (Mandi Bhav) में आज तेजी देखने को मिली है। धान सुगंधा 2800 से 3601 रुपए क्विंटल, 1509 धान 3400 से 4200 प्रति कुंतल बिक रहा है, जबकि पुष्पा दान का रेट 3000 से 4300 प्रति क्विंटल है दान (1401- 1886) 4100 से 4550 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है।

सोयाबीन का रेट –

सोयाबीन की कीमतों (soybean price) की बात करें तो आज 17 अप्रैल को सोयाबीन के भाव में हल्की तेजी देखने को मिली है। आज सोयाबीन 5000 से 5700 प्रति क्विंटल के बीच कारोबार कर रही है।

सरसों और चने में मंदी –

आज सरसों और चने की कीमतों (Sarso rate) में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि सरसों में मंडी के बाद भी यह नए न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर बिक रही है। आज राजस्थान की भामाशाह मंडी में सरसों 50 रुपये सस्ती होकर 6300 से 6901 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है।

आज चने की कीमतों में ₹50 प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई है। राजस्थान की भामाशाह मंडी में देसी पुराने चने की कीमत 4700 से 501 रुपए प्रति क्विंटल है, जबकि मौसमी नए चने का रेट 5100 से 5150 रुपए प्रति क्विंटल है। डंकी पुराना चना 3500 से 4500 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। काबुली चने का रेट 5500 से 7500 क्विंटल है नया देसी चना 5000 से 5230 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।

देशी घी का ताजा भाव –

अमूल = 10200 रुपए प्रति टिन
सरस = 9300 रुपए प्रति टिन
पारस = 9300 रुपए प्रति टिन
मिल्क फूड = 9200 रुपए प्रति टिन
अरिहन्त = 9400 रुपए प्रति टिन
नोवा = 9100 रुपए प्रति टिन
अंजनी = 9000 रुपए प्रति टिन
मधुसूदन = 9400 रुपए प्रति टिन
कोटा फ्रेश = 8800 रुपए प्रति टिन
गोवर्धन = 7600 रुपए प्रति टिन
प्रभात (गाय) = 10,000 रुपए प्रति टिन

खाद्य तेल का लेटेस्ट रेट –

सरसों स्वास्तिक राजानी = 2675 रुपये प्रति टिन
ज्योति किरण = 2600 रुपये प्रति टिन
दीप ज्योति = 2650 रुपये प्रति टिन
फोर्च्यून = 2750 रुपये प्रति टिन
सदाबहार = 2480 रुपये प्रति टिन
निवाई कटारिया गोल्ड = 3050 रुपये प्रति टिन
स्वास्तिक राजानी = 2950 रुपये प्रति टिन
हनुमान निवाई = 3050 रुपये प्रति टिन

Leave a Comment