Haryana में यहां बनेगा नया बाईपास, 71km सड़क को किया जाएगा 4 लेन

Haryana News – हरियाणा में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर करने और जिलों की अन्य राज्यों के साथ कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। अब हरियाणा वासियों के लिए गुड न्यूज है। दरअसल, सरकार ने हरियाणा की एक जिले में नया बाईपास बनाने की योजना बनाई है। इसके साथ ही 71 किलोमीटर लंबी सड़क को 4 लेन किया जाएगा।

हरियाणा में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए सरकार ने अहम कदम उठाया है। सरकार ने नया बाईपास (New Bypass News) बनाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही 71 किलोमीटर लंबी सड़क को 4 लेन करने की भी योजना तैयार की गई है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से प्रदेश में सफर सुगम और सुरक्षित हो जाएगा।

हरियाणा के नूंह जिले में बनेगा नया बाईपास –

हरियाणा के नूंह जिले के तावडू में ट्रैफिक दबाव बढ़ता जा रहा है जिसके चलते नया बाईपास बनाने का फैसला लिया गया है। भिवाड़ी मोड़ से पलवल तक सड़क को 4 लेन करने की भी योजना है। एलाइनमेंट तय करने के लिए केंद्रीय मंत्रालय स्तर पर समीक्षा चल रही है। मंत्री ने बताया कि शहर के उत्तरी हिस्से में नया बाईपास (New Bypass in Haryana) बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस परियोजना को भिवाड़ी मोड़ से पलवल तक सड़क को 4 लेन करने की योजना में शामिल किया गया है, ताकि पूरे मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से चल सके।

प्रदेश में सफर होगा आसान, सुरक्षित और तेज –

PWD मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि राज्य में सड़कों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और 4 लेन निर्माण के कार्य प्रगति पर है, जिससे यातायात सुगम हुआ है और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिला है। सरकार का लक्ष्य है कि सभी जिलों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी मिले। उन्होंने बताया कि होडल से पटौदी (Hodal to Pataudi four lane) को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग को 4 लेन बनाने का प्रस्ताव विचारधीन है। इस परियोजना को दो चरणों में लागू किया जाएगा।

71 किलोमीटर लंबी सड़क होगी फोरलेन –

होडल से बिलासपुर चौक वाया नूंह 71किमी तक सड़क को 4 लेन बनाने के लिए NCR Planning Board के तहत 616.0 एक करोड रुपए की स्वीकृति दी जा चुकी है। इसके लिए लगभग 80 हेक्टेयर भूमि खरीदी जाएगी। जिसकी वन विभाग से मंजूरी मिलना अभी बाकी है। स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर जारी किए जाएंगे।

दूसरे चरण में बिलासपुर चौक से कुलाना वाया पटौदी 71KM से 96 किलोमीटर तक 4 लेन निर्माण के लिए 476.07 करोड रुपए जारी किए गए हैं। यह प्रस्ताव स्थाई वित्त समिति के पास विचारधीन है। करीब 27 एकड़ भूमि की जरूरत है सभी स्वीकृतियां मिलने के बाद रोड को फोरलेन बनाने का काम शुरू किया जाएगा।

मंत्री ने बीते दिनों कहा था कि प्रदेश की सड़कों को बेहतन बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार अहम कदम उठा रही है। इसी कड़ी में 4 अक्टूबर, 2025 को ‘mhari sadak’ ऐप लॉन्च (‘Mhari Sadak’ app launched) किया गया, जिसके माध्यम से सड़क संबंधी शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता और तेजी आई है।

साल 2026 में 5000 किलोमीटर सड़कों को ‘वर्क प्रोग्राम’ में शामिल किया जाएगा, जिससे सड़क कनेक्टिविटी को और मजबूत किया जा सके। मंत्री ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने सेवा का अधिकार अधिनियम 2014 के तहत छोटे गड्ढों की मरम्मत के लिए समय-सीमा निर्धारित की है।

Leave a Comment