Aaj ka Mausam : आंधी तुफान के साथ 1 दर्जन राज्यों में होगी बारिश, आधा दर्जन में चलेगी लू, अलर्ट जारी

Aaj ka Mausam : भारत देश के कई इलाकों में मौसम अपने अनोखे रूप दिखा रहा है। आईएमडी की तरफ से भी मौसम से जुड़ा नया अपडेट जारी किया गया है और बताया गया है कि कई राज्यों में तेज बरसात होने की संभावना है वहीं कई राज्यों में लू चलने से जुड़ा अलर्ट भी जारी हुआ है। आइए जानते हैं आपके यहां कैसा रहेगा मौसम।


भारत देश के ज्यादातर राज्यों के मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में गर्म हवाएं चल रही है तो कई इलाकों में बरसात का रूप देखने को मिल रहा है। विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है। आईएमडी की तरफ से देश के कई राज्यों में आंधी तूफान से जुड़ा अलर्ट (Weather Alert) जारी किया गया है और लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। आइए जान लेते हैं आने वाले दिनों में आपके यहां कैसा रहने वाला है मौसम।


कई जगहों पर मौसम बरसात का तो कई इलाकों मे लू चलने की संभावनाएं


आज 18 अप्रैल के दिन कई इलाकों में गर्म हवाएं भी चली है और आज रात भी भारत के पूर्वी तट पर गर्म तथा उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD Alert) की तरफ से कहा गया है कि 18 से 20 अप्रैल के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में, 19 से 22 अप्रैल के दौरान पूर्वी राजस्थान तथा ओडिशा के कई इलाकों में, 21 और 22 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में, 18 और 19 अप्रैल को पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा विदर्भ के कई इलाकों में, 20 और 21 अप्रैल को झारखंड में लू चलने की संभावना है।


मौसम विभाग (IMD Latest Updates) की तरफ से कहा गया है कि 18 अप्रैल को जम्मू कश्मीर में, 19-21 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश में, 19 और 21 अप्रैल को असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम में बिजली कड़कने के साथ तेज बरसात होने की संभावना है।


पहाड़ी राज्यों का मौसम


जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 18 और 19 अप्रैल को मौसम खराब रह सकता है। यहां गरज-चमक, बिजली और 30–50 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather) में भी 18 और 19 अप्रैल को ऐसा ही मौसम रहेगा।


उत्तराखंड में 18 अप्रैल को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।


पंजाब के मौसम का हाल


पंजाब में 18 अप्रैल को कुछ जगहों पर गरज-चमक, बिजली और 30–40 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।


पूर्वोत्तर भारत का मौसम


पूर्वोत्तर भारत में मौसम (Weather in Northeast India) थोड़ा खराब रह सकता है। अरुणाचल प्रदेश में 18 से 21 अप्रैल तक, असम और मेघालय में 18 से 22 अप्रैल तक और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में 18 से 20 अप्रैल तक कई जगहों पर गरज-चमक, बिजली और 30–50 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।


इस दौरान कुछ जगहों पर तेज बरसातत भी हो सकती है, खासकर अरुणाचल प्रदेश में 19 से 21 अप्रैल के बीच और असम-मेघालय में 18, 20 और 21 अप्रैल को। साथ ही, कुछ दिनों में बिजली का खतरा भी रहेगा, इसलिए सावधानी रखना जरूरी है।


बिहार बंगाल और उड़ीसा में कैसा रहेगा मौसम


18 से 22 तारीख के दौरान उड़ीसा (Weather of Orissa) में, 18 से 21 अप्रैल के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तथा 18 से 19 अप्रैल को गंगा के मैदानी इलाकों और बिहार (Weather of Bihar) में तेज हवाओं के साथ हल्की बरसात होने की संभावना है।


छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के मौसम का हाल


20 और 21 अप्रैल को विदर्भ में, 18, 20 और 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में, 19 और 20 अप्रैल को पश्चिम मध्य प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्य बरसात होने की संभावना जताई जा रही है।


दक्षिण भारत के मौसम का हाल


दक्षिण भारत में मौसम (Weather in South India) थोड़ा खराब रह सकता है। 18 से 22 अप्रैल के बीच कर्नाटक में कई जगहों पर गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।


तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और आसपास के इलाकों में भी इन दिनों बिजली कड़कने की संभावना (Possibility of lightning) है। वहीं महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और कोंकण-गोवा में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है और 18 अप्रैल को कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना है।

Leave a Comment