Haryana के इस जिले में बनेगा नया फ्लाईओवर, सफर होगा आसान

Haryana News – हरियाणा में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। राज्य में एक के बाद एक नए एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। अब प्रदेश के एक जिले को ट्रैफिक जाम से मुक्त करने के लिए सरकार ने नया फ्लाईओवर बनाने की घोषणा की है। इस प्रोजेक्ट को 40 करोड़ रुपये में पूरा किया जाएगा।

यहां बनेगा नया फ्लाईओवर –

हरियाणा के विकास गति को रफ्तार देन के लिए सरकार कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। अब सरकार ने प्रदेश में एक नया फ्लाई ओवर बनाने जा रही है। इस फ्लाईओवर के बनने से शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से छूटकारा मिलेगा। इससे सफर आसान, तेज और सुरक्षित हो जाएगा। नया फ्लाईओवर (New Flyover in Haryana) बनने से गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-84 स्थित ऐलान मॉल से IMT मानेसर तक सफर आसान हो जाएगा। इसका निर्माण गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) की ओर से किया जा रहा है। शहीद राव रणजीत सिंह चौक पर फ्लाईओवर निर्माण किया जाएगा।

उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ हाल ही में एक बैठक की है जिसमें मिलेनियम सिटी की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने की योजना बनाई गई है। उद्योग मंत्री ने निर्देश जारी किए हैं कि द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) के सेक्टर-84 स्थित ऐलान मॉल से IMT मानेसर तक जा रही सड़क को बेहतर किया जाए। शहीद राव रणजीत सिंह चौक पर भी नया फ्लाईओवर बनाया जाए।

40 करोड़ की लगता से तैयार होगा नया फ्लाईओवर –

ऐलान मॉल से लेकर आईएमटी मानेसर तक मुख्य सड़क पर दो मुख्य चौराहे हैं। इनमें एक चौराहा दादी सती चौक है, तो दूसरा शहीद राव रणजीत सिंह चौक है। दादी सती चौक पर नए फ्लाईओवर (new flyover) के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। इसकी DPR भी तैयार हो गई है। अनुमान है कि इस फ्लाईओवर के निर्माण में लगभग 40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

ताजा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में 3-3 लेन के फ्लाईओवर के निर्माण का टेंडर भी जारी हो जाएगा। इस चौक से करीब डेढ़ किमी की दूरी पर शहीद राव रणजीत सिंह चौक (सेक्टर-86, 87, 90, 91 चौराहा) है। मौजूदा समय में इस चौराहे पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ता जा रहा है लेकिन नया फ्लाईओवर बनने से सफर आसान हो जाएगा।

सर्विस रोड और दो चौराहे का भी होगा निर्माण –

गुरुग्राम से आए दिन हजारों की संख्या में कर्मचारी IMT Manesar में काम करने के लिए जाते हैं। जीएमडीए (GMDA) ने साल 2024 में इस मुख्य सड़क के निर्माण के लिए एक कंपनी को लगभग 49 करोड़ रुपये का टेंडर आवंटित किया था। इसके तहत अधिकांश कार्य किया जा चुका है। मुख्य रोड को 3-3 लेन का बनाने के साथ-साथ सर्विस रोड का निर्माण लगभग 6 किलोमीटर लंबी रोड पर किया जाना प्रस्तावित है। इस मुख्य सड़क पर दो चौराहे बनाए जाएंगे जिससे ज्यादातर संख्या में वाहन चालक इसका इस्तेमाल करेंगे। इससे दिल्ली-जयपुर हाईवे (Delhi-Jaipur Highway) पर ट्रैफिक दबाव कम होगा।

प्रवीण कुमार, अधीक्षण अभियंता, GMDA, ”शहीद राव रणजीत सिंह चौक पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए फिजिबिलिटी सर्वे के साथ-साथ डीपीआर (New Flyover DPR) तैयार की जाएगी।

Leave a Comment