DA Hike : केंद्र सरकार के बार राज्य के कर्मचारियों को भी मिलेगी खु्शखबरी, महंगाई भत्ते में इजाफा होनो कन्फर्म

DA Hike : सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। हाल ही में महंगाई भत्ते यानी डीए (Dearness Allowance Increase-DA) में बढ़ोतरी के बाद अब राज्य सरकार भी इसी तर्ज पर डीए बढ़ाने की तैयारी में है। जानिए डीए मेंकितनी बढ़ोतरी होगी-

अभी राज्य के कर्मचारियों को 58 प्रतिशत डीए मिल रहा है। केंद्र सरकार (Expected DA Increase) की तरफ से हाल ही में डीए में बढ़ौतरी कर दी गई है। राज्य के कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ते पर खुशखबरी मिलने वाली है। महंगाई भत्ते में इजाफा होना कन्फर्म हो गया है।

कितना हो जाएगा डीए
राज्य कर्मचारियों के लिए 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी लागू करने का प्रस्ताव है। यदी यह लागू होता है तो डीए बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। इसका सीधा असर कर्मचारियों की सैलरी पर पड़ेगा और हर महीने मिलने वाली राशि में बढ़ोतरी (Salary Boost) होगी।

केंद्र के फैसले के बाद राज्य की तैयारी
राजस्थान सरकार आमतौर पर केंद्र सरकार के फैसलों के बाद ही डीए में संशोधन (DA Hike 2026) करती है। ऐसे में केंद्र की घोषणा के बाद राज्य में भी जल्द निर्णय होने की उम्मीद है। इससे पहले भी कई बार राज्य सरकार ने केंद्र के अनुरूप ही डीए बढ़ाया है।

जनवरी 2026 से लागू, एरियर भी मिलेगा
राज्य कर्मचारियों के लिए डीए साल में दो बार—जनवरी और जुलाई से प्रभावी (Effective Date of DA Arrears) होता है। भले ही इसकी घोषणा में कुछ समय लग जाए, लेकिन बढ़ोतरी का लाभ संबंधित अवधि से ही जोड़ा जाता है। ऐसे में जनवरी 2026 से लागू होने वाली बढ़ोतरी का एरियर भी कर्मचारियों को मिलेगा।

सैलरी पर कितना पड़ेगा असर?
मान लीजिए किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 30,000 रुपये है। अभी उसे 58% के हिसाब से 17,400 रुपये डीए मिल रहा है। अगर डीए 60% हो जाता है, तो यह बढ़कर 18,000 रुपये हो (Monthly Salary Hike) जाएगा। यानी हर महीने 600 रुपये का सीधा फायदा मिलेगा। ज्यादा बेसिक सैलरी वालों को इससे अधिक लाभ मिलेगा।

कब तक आ सकता है फैसला?
डीए बढ़ोतरी की घोषणा में (When Will DA Announced) थोड़ा समय लगता है, लेकिन इसे पिछली तारीख से लागू किया जाता है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले समय में सरकार इस पर आधिकारिक फैसला ले सकती है।

कुल मिलाकर, अगर यह बढ़ोतरी लागू होती है तो यह लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आर्थिक राहत देने वाली खबर साबित होगी।

साल में दो बार बढ़ता है डीए
राज्य कर्मचारियों का डीए साल में दो बार बढ़ता है। पहली बार बढ़ोतरी साल के पहले महीने और दूसरी बार बढ़ोतरी साल के सातवें महीने यानी जुलाई में बढ़ता है।

अब जानिए पिछले वर्षों की डीए बढ़ोतरी
25 मार्च 2023 – 4% की बढ़ोतरी के बाद डीए 38% से बढ़कर 42% हो गया।
साल 2023 के दूसरे संशोधन में भी सरकार ने 4% की बढ़ोतरी की। इससे नया डीए 46% हो गया।
14 मार्च 2024 को सरकार की तरफ से लगातार तीसरी बार 4% बढ़ोतरी की गई, जिससे डीए 50% हो गया।
24 अक्टूबर 2024 को डीए में 3% की बढ़ोतरी की गई। इससे पुराना डीए 50% से बढ़कर 53% पर पहुंचा।
इसके बाद 1 अप्रैल 2025 को केवल 2% की बढ़ोतरी हुई, जिससे डीए 55% हो गया। फिर 3 अक्टूबर 2025 को 3% की बढ़ोतरी के साथ डीए 58% हो गया।

केंद्र सरकार की तर्ज पर होती है बढ़ौतरी
ये पिछले कुछ वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि राजस्थान सरकार लगातार केंद्र के अनुरूप डीए में बढ़ोतरी करती रही है। इससे कर्मचारियों में यह भरोसा बना हुआ है कि इस बार भी उन्हें समान लाभ मिलेगा। अगर सरकार जल्द घोषणा करती है, तो अप्रैल या मई के वेतन में बढ़ा हुआ डीए जुड़कर आ सकता है।


कुल मिलाकर, यह संभावित बढ़ोतरी राज्य के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर साबित हो सकती है। अब सभी की नजरें सरकार की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जो किसी भी समय जारी हो सकती है।

Leave a Comment