Royal Enfield की नई बाइक जल्द होगी लॉन्च, मिलेंगे हाईटेक फीचर्स

Royal Enfield New Bike : भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड बाइकों की बढ़ती डिमांड के चलते कंपनी की ओर से नई बाइक लॉन्च की जाने वाली है। इस नई अपकमिंग बाइक को हाईटेक फीचर्स के साथ पेश किया जाने वाला है। अगर आप रॉयल एनफिल्ड की कोई नई बाइक (Royal Enfield New Bike) लेने का मन बना रहे हैं तो ये अपकमिंग बाइक आपके लिए बेस्ट हो सकती है। खबर में जानिए इस नई अपकमिंग बाइक के बारे में विस्तार से-

कौन सी होगी रॉयल एनफील्ड की नई बाइक
दरअसल, आपको बता दें कि रॉयल एनफील्ड नई Scram 450 (Royal Enfield New Scram 450) बाइक पर वर्क कर रही है, जो शेर्पा 452cc इंजन पर पूरी तरह बेस्ड होगा और तकरीबन 40hp पावर दे सकती है। हालांकि अभी बाइक के बारे में कोई ज्यादा जानकारी नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि शेर्पा नाम 452 सीसी सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन पर बेस्ड इस बाइक से 40 हॉर्सपावर और 40 एनएम का आउटपुट मिल सकता है।पावर छह-स्पीड ट्रांसमिशन के माध्यम से पहियों तक पहुंचेगी। बता दें कि इस इंजन को दूसरे मॉडलों के मुकाबले बदले हुए फ्रेम में लगाया जाएगा। ये फ्रेम बाइक की बॉडी स्टाइल के लिए ज्यादा बेहतर होगा।

कैसा होगा नया स्क्रैम 450 का डिजाइन
नई Scram 450 बाइक का डिजाइन (New Scram 450 Bike Design) पूरी तरह से नया हो सकता है। हालांकि, कुछ चीजें समान रह सकती है, जैसे कि गोलाकार हेडलाइट, पतला टेल सेक्शन और फ्यूल टैंक हो सकता है। जो ब्रांड की गुरिल्ला बाइक में दिए गए टैंक के जैसे ही होगा। इसके साथ ही थोड़े ऊंचे हैंडलबार और सीधी बैठने की स्थिति होने की संभावना है, जो शायद बेयर 650 के समान होगी।

कैसा होगा रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 450 लूक
रिपोर्ट के अनुसार, स्क्रैम 450 (Royal Enfield Scram 450 look) में आगे की ओर यूएसडी फोर्क और पीछे की ओर मोनोशॉक सस्पेंशन का यूज किया जाएगा और इन सस्पेंशन की रेंज की जानकारी अभी नहीं आई है। हालांकि, ये तकरीबन हिमालयन 450 में दी जाने वाली रेंज से थोड़ी कम हो सकती है और ये अनुमान स्क्रैम 411 में अपनाए गए पैटर्न के बेस पर लगाया है।

रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 450 की कीमत
अगर बात करें फीचर्स की तो रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 450 (Royal Enfield Scram 450 Features) में बाकी मॉडल्स से मिलते-जुलते फीचर्स हो सकते हैं। इसमे तकरीबन सर्कुलर टीएफटी डिस्प्ले उपलब्ध होगा, जो फोन कनेक्टिविटी के माध्यम से नेविगेशन फीचर्स देगा। इसके साथ ही इस नई अपकमिंग बाइक में अलग-अलग राइड मोड्स, स्लिप और असिस्ट क्लच जैसे फीचर्स हो सकते हैं। बता दें कि लॉन्चिंग के बाद रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 450 (Royal Enfield Scram 450 Price) की सीधी टक्कर ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400 से होगी। इस अपकमिंग बाइक की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये से 3 लाख रुपये के बीच होगी।

Leave a Comment