Gold Silver Price : लगन सीजन में सोने की कीमतों में फेरबदल का दौर जारी है। अब अप्रैल माह का आखिरी हफ्ता चल रहा है और अभी भी कीमतों में खूब उथल-पुथल देखने को मिल रही है। अगर आप भी आज सोना (Gold Silver Price ) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
24 कैरेट सोने का भाव
आज 26 अप्रैल को देशभर में सोने-चांदी की कीमतें (24 Karat Gold Rate) स्थिर बनी हुई हैं। आज 24 कैरेट सोने का भाव 15,404 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है। ठीक ऐसे ही 8 ग्राम की कीमत 1,23,232 रुपये और 10 ग्राम की कीमत 1,54,040 रुपये के आस-पास चल रही है। थोक खरीदारों के लिए 100 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 15,40,400 रुपये है।
22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव
22 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज 22 कैरेट गोल्ड का भाव 14,120 रुपये प्रति ग्राम है। 22 कैरेट 8 ग्राम सोने की कीमत 1,12,960 रुपये के आस-पास है। वहीं, 10 ग्राम सोने का भाव 1,41,200 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही 100 ग्राम 22 कैरेट सोने के रेट 14,12,000 रुपये पर बने हुए है। देशभर में आज 18 कैरेट सोने का भाव 11,553 रुपये प्रति ग्राम पर स्थिर है। इसके साथ ही 10 ग्राम की कीमत 1,15,530 रुपये पर ट्रेड कर रही है।
इन शहरों में सोने के भाव
दिल्ली (Delhi Gold Rates)
24 कैरेट सोने की कीमत- 1,54,200 रुपये
22 कैरेट सोने की कीमत- 1,41,360 रुपये
मुंबई (mumbai Gold Rates)
24 कैरेट सोने की कीमत- 1,54,050 रुपये
22 कैरेट सोने की कीमत- 1,41,210 रुपये
कोलकाता (kolkata Gold Rates)
24 कैरेट सोने की कीमत- 1,54,050 रुपये
22 कैरेट सोने की कीमत- 1,41,210 रुपये
चेन्नई (chennai Gold Rates)
24 कैरेट सोने की कीमत- 1,54,810 रुपये
22 कैरेट सोने की कीमत- 1,41,990 रुपये
बेंगलुरु (Bangluru Gold Rates)
24 कैरेट सोने की कीमत- 1,54,040 रुपये
22 कैरेट सोने की कीमत- 1,41,120 रुपये
गाजियाबाद (ghaziyabad Gold Rates)
24 कैरेट सोने की कीमत- 1,54,990 रुपये
22 कैरेट सोने की कीमत- 1,41,200 रुपये
जानिए चांदी के लेटेस्ट रेट
देशभर में चांदी की कीमतें (Chandi Ke Rate) स्थिर बनी हुई हैं और कई प्रमुख शहरों में चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 2,60,000 रुपये हैं। ठीक ऐसे ही 1 ग्राम चांदी की कीमत 260 रुपये पर बेची जा रही है और 10 ग्राम की कीमत 2,600 रुपये के आस-पास चल रही है और 100 ग्राम की कीमत 26,000 रुपये और 1 किलोग्राम की कीमत 2,60,000 रुपये के आस-पास चल रही है।
किन कारणों से बढ़ा सोने पर दबाव
बता दें कि अगले हफ्ते यानी 27 अप्रैल-2 मई के लिए सोने का आउटलुक (Gold Outlook) मिला-जुला है। भले ही कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के चलते वैश्विक महंगाई में इजाफा हो रहा है। इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को लॉन्ग टाइम तक ऊंचा रखने के आसार बढ़ गए हैं, जो सोने के लिए पॉजिटिव संकेत है, क्योंकि इससे डॉलर और बॉन्ड यील्ड मजबूत होते हैं। इसके साथ ही अमेरिका और ईरान के बीच जो तनाव चल रहा है, उससे भी सोने की कीमत पर दबाव बढ़ रहा हैं।