Haryana Weather : इतनी गर्मी झेलने के बाद मौसम में बदलाव की राहत भरी खबर मिली है। 25 अप्रैल की सुबह को सुबह
हल्कि बारिश हुई है। जिससे गर्मी में थोड़ी बहुत राहत मिली। मौसम का मिजाज आगे भी बदलने वाला हे जानिए खबर में
लगातार हो सकती है बारिश
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 30 अप्रैल तक लगातार बरसात हो सकती है। जिससे थोड़ी सी राहत आमजन को मिल सकती है। विशेषज्ञों ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए खुद के साथ पशु और पक्षियों की देखभाल करने की सलाह दी है।
कई जिलों में हीट वेव की स्थिती रही
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि हरियाणा में सबसे ज्यादार तापमान रोहतक में दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि नारनौल जिले का तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस तो हिसार का 43 डिग्री और सिरसा का 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग के अनुसार करनाल, रोहतक, अंबाला में हीट वेव के हालात बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि रात के समय भी अंबाला, गुरूग्राम और नारनौल में तापमान में अधिकता देखने को मिल रही है।
रविवार को बदल सकता है मौसम
मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि रविवार को मौसम करवट ले सकता है। पश्चिचमी विक्षोभ शुरू होने की संभावना बनी हुई है जिससे
4-5 दिन लगातार बरसात होने की उम्मीद है। विक्षोभ शुरू होने से 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से हवाएं चलेगी।
की तरफ से रविवार से मौसम में बदलाव संभावना व्यक्त की है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से पांच दिन तक लगातार वर्षा हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की सकती है। बरसात होने के बाद तापमान में कमी आएगी जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।
बिजली की खपत बढ़ी
गर्मी के आते ही बिजली विभाग पर भी लोड पड़ा है। लोगों ने घरों में कूलर-एसी आदि का उपयोग शुरू कर दिया है। जिससे ट्रांसफरों आदि पर लोड पड़ा है क्यों कि गर्मी के समय ही इनमें शॉर्ट-सर्कीट होने का खतरा बना रहता है। बिजली की मांग डिएचबीवीएन हिसार में एक लाख प्रति यूनिट की मांग को पार कर गई है। आगामी दिनों में बिजली की डिमांड और भी बढ़ने वाली है।
40 डिग्री से पार पहुंचा तापमान
अंबाला में तापमान 28 से 41.9, भिवानी में 30 से 42.5, फरीदाबाद में 29.6 से 43.6, गुरुग्राम में 29 से 41, हिसार में 25.6 से 43 और करनाल में 28 से 41.9 तक तापमान दर्ज किया गया है। इससे स्पष्ट है कि पूरे प्रदेश में दिन के समय तापमान 40 के पार पहुंच रहा है और गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है।