Haryana Weather – उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी का कर देखने को मिल रहा है। पिछले काफी दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। कई जिलों में तापमान 40 से 45 डिग्री के पार निकल गया है, लेकिन अब एक बार फिर से आंधी तूफान के साथ बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने हरियाणा समेत कई राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है।
हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी तांडव कर रही है। मई के महीने में जून वाली गर्मी का एहसास हो रहा है। लगातार बढ़ रहे तापमान लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है, लेकिन अब इस भयंकर गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग (Haryana Weather) ने हरियाणा में आंधी तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
इन 7 जिलों में आंधी बारिश और ओले गिरने का अलर्ट –
आईएमडी (IMD Rain Alert) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, कैथल, हिसार, फतेहाबाद, जींद, सिरसा, कुरुक्षेत्र और अंबाला में आंधी तूफान के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है। इन 7 जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। हरियाणा में बारिश के चलते तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। सोमवार रात को हिसार के कई इलाकों जैसे आदमपुर, बरवाला, अग्रोहा और खेदड़ में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और कई जगहों पर ओले भी गिरे। इसके अलावा सिरसा और फतेहाबाद में भी हल्की बरसात दर्ज की गई है जिससे पूरे प्रदेश का मौसम कूल बना हुआ है।
यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश –
मौसम विभाग (Weather Update) ने हरियाणा के लिए आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब यह है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में गरज- चमक के साथ बरसात देखने को मिलेगी। इस दौरान ओलावृष्टि भी हो सकती है। पिछले 24 घंटे के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा बारिश करनाल में 60.5mm दर्ज की गई है, जो इस सीजन की सबसे ज्यादा बारिश है। इसके अलावा, यमुनानगर में 38.5mm और हिसार में 32.6 mm, जींद में 19.5 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।
तेजी से नीचे आया तापमान –
लगातार बरसात होने और तेज रफ्तार हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई है। हरियाणा का औसत अधिकतम तापमान (Haryana temperature) सामान्य से करीब 7 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है तो मई के महीने के हिसाब से असामान्य स्थिति है। आमतौर पर इस समय जहां तेज गर्मी और हीटवेव का असर देखने को मिलता है। वहीं मौसम कूल बना हुआ है। सिरसा में 4 मई को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य 40 डिग्री के आसपास रहने वाले स्तर से काफी नीचे है। हिसार में भी तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जो सामान्य से करीब 9.6 डिग्री कम है।
नहीं चलेगी लू –
लगातार बादलों की आवाजाही और झमाझम बारिश (Rain Alert) होने से प्रदेश में फिलहाल हीटवेव का असर पूरी तरह से खत्म हो गया है। दिन में तेज धूप निकल रही है लेकिन ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है जिससे तापमान में और गिरावट आएगी और मौसम कूल बना रहेगा।
हरियाणा के इन जिलों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले –
हिसार मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्र मोहन ने कहा कि नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर एक बार फिर से देखने को मिलेगा। वर्तमान परिदृश्य में जिला महेंद्रगढ़ चरखी, दादरी, भिवानी और जिला हिसार के पश्चिमी हिस्सों में तेज गति से हवाएं चलेंगी। इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है। जींद, रोहतक, रेवाड़ी झज्जर, गुरुग्राम में तेज आंधी तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। इस दौरान कई जगहों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।