8th Pay Commission : नए वेतन आयोग पर अब एक और बड़ा अपडेट, आईएएस अधिकारी की एंट्री

8th Pay Commission : केंद्र सरकार के कर्मचारी पिछले कई दिनों से आठवें वेतन आयोग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिर 8th पे कमीशन से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक आपको बता दे की आठवें वेतन आयोग में अब एक और आईएएस अधिकारी की एंट्री हो चुकी है। आइए जानते हैं नए वेतन आयोग से जुड़ा यह बड़ा अपडेट।


आठवें वेतन आयोग को लेकर केंद्र सरकार के कर्मचारियों (central government employees) के बीच चर्चा हर रोज बढ़ती ही जा रही है। 8th Pay Commission को लेकर भी लगातार नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। अब फिर नए वेतन आयोग में एक और अधिकारी की एंट्री हो चुकी है और धीरे-धीरे आयोग में नए अधिकारियों की संख्या बढ़ती जा रही है। नए वेतन आयोग में लगातार बढ़ रही अधिकारियों की संख्या को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि आठवां वेतन आयोग जल्द ही अपना कार्य पूरा करके जल्द ही सरकार को अपने रिपोर्ट सौंपना चाह रहा है। आठवें वेतन आयोग को लेकर अलग-अलग शहरों में बैठक की जा रही है। आयोग की तरफ से अब तक देहरादून और दिल्ली में भी बैठक हो चुकी है, जहां कर्मचारियों द्वारा अलग-अलग मांगे रखी जा चुकी है।


अब आठवें वेतन आयोग में एक और नए IAS अधिकारी (new ias officer) की एंट्री हुई है, जिनका नाम बृजेंद्र नवनीत है। IAS बृजेंद्र नवनीत एक एडिशनल सेक्रेटरी के रूप में नए वेतन आयोग में पोस्टेड हुए हैं। अब केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी (central government employees salary) में बढ़ोतरी तय करने में इस आईएएस अधिकारी की भी भूमिका होगी।


नए आदेश जारी


कार्मिक लोक शिकायत (Personnel Public Grievance) तथा पेंशन मंत्रालय (Ministry of Pension) के तहत आने वाले कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (Department of Personnel and Training) की तरफ से प्रेस के माध्यम से जानकारी शेयर की है। विभाग की तरफ से प्रेस रिलीज करते हुए लिखा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने बृजेंद्र नवनीत, IAS (TN : 1999) जो फिलहाल में अपने कैडर में कार्यरत हैं, उनको व्यय विभाग, वित्त मंत्रालय के अंतर्गत नए वेतन आयोग (new pay commission) में अतिरिक्त सचिव के पद पर नियुक्त करने की मंजूरी प्रदान कर दी है।

यह नियुक्ति पद का कार्यभार (charge of appointment post) ग्रहण करने की तारीख से, टोटल 4 सालों तक या फिर अगले आदेश जारी होने तक इनमें से जो भी पहले हो प्रभावी रहेगी।
ब्रजेंद्र नवनीत 1999 बैच के IAS ऑफिसर है। यह तमिलनाडु कैडर से संबंधित हैं, जिन्हे एक बहु-क्षेत्रीय प्रशासक के रूप में जाना जाता है तथा इनका शासन, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और वित्तीय नीति-निर्माण के क्षेत्रों में एक विशिष्ट और शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है।


8th Pay Commission में IAS ब्रजेंद्र नवनीत


मिली जानकारी से पता चला है कि IAS ब्रजेंद्र नवनीत (IAS Brajendra Navneet) पदभार ग्रहण करने के बाद अगले चार साल तक या फिर नए आदेश जारी होने तक इस पद पर रहेंगे। फिलहाल, IAS ब्रजेंद्र नवनीत तमिलनाडु सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल सेवा विभाग में प्रधान सचिव के रूप में कार्यरत हैं। अपने करियर में IAS ब्रजेंद्र नवनीत ने कई खास पद संभालें है।


PM कार्यालय में निदेशक के रूप में, उन्होंने नीति-समन्वय में अपना योगदान दिया। इसके अलावा, उन्होंने विश्व व्यापार संगठन (WTO) में भारत के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि के रूप में भी कार्य किया, जहां उन्होंने विदेशी व्यापार वार्ताओं (foreign trade negotiations) में देश का प्रतिनिधित्व किया। अब वह आठवें वेतन आयोग में एडिशनल सेक्रेटरी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

Leave a Comment