Petrol Diesel के नहीं बढ़ेंगे दाम, सरकार की आम आदमी को बड़ी राहत

Petrol Diesel : ईस्ट देशों में बढ़ते तनाव के बाद भारत में पेट्रोल, डीजल के दामों में आम आदमी के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया। सरकार ने भी एलपीजी और ईंधन की आपूर्ति स्थिर रखने का भरोसा दिया है। चलिए जानते है सरकार ने आम आदमी को क्या राहत दी है।

ऑनलाइन बुकिंग 99 प्रतिशत बढ़ी

पेट्रोल और डीजल के दामों पर सरकार ने आम जनता को राहत दी है। सरकार ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलिंडरों की खुदरा कीमतें बढ़ाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। साथ में घरेलू एलपीजी की आपूर्ति
सामान्य है और रविवार को इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग बढ़कर 99 प्रतिशत हो गई।

देश मे कच्चे तेल के प्रर्याप्त भंडार मौजूद

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच देश में ऊर्जा सुरक्षा को लेकर सरकार सतर्क हो गई है। तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और रिफाइनरियां अपनी अधिकतम क्षमता के साथ काम कर रही हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल, एलपीजी और प्राकृतिक गैस की कीमतों में तेजी देखी जा रही है, जिससे आने वाले समय में दबाव बढ़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में कदम उठा रहा है।

नए टैंक बनाने की तैयारी

पेट्रोनेट के मुताबिक, तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) के भंडारण को बढ़ाने के लिए नए टैंक बनाने की तैयारी की जा रही है। पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश अपनी प्राकृतिक गैस जरूरतों का करीब 50 प्रतिशत हिस्सा आयात करता है। ऐसे में नया टैंक बनाना जरूरी है।

Leave a Comment