shubh muhurat for marriage in 2026 : 17 मई के बीच तक शहनाईयां नहीं बजेगी जिससे विवाह नहीं होगें। कई कारणों से इस समय विवाह नहीं हो पाएंगे। क्या वो कारण है पंडितों का क्या कहना है चलिए खबर में विस्तार से जानते हैं।
नहीं होंगे मांगलिक कार्य
हिंदू धर्म की मान्यतओं के अनुसार खरमास में कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते। इस बार 17 मई से अधिकमास लग रहे हैं जो 15 जून तक रहेंगे। तो इसी वह से इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं होगा। पंडित देव शर्मा का कहना है कि अधिकमास समाप्त होने के बाद शहनाईयां बजनी शुरू हो जाएगी। शादीयों का सीलन रफ्तार पकड़ेगा।
15 से 9 जुलाई तक रहेंगे शुभ मुहर्त
पंडित देव शर्मा का कहना है कि 15 जून के बाद शादीयों का सीजन रफ्तार पकड़ेगा। क्योंकि इस समय शादीयों का शुभमुह्रर्त होगा। जिन घरों में शादीयां होनी है उन्होंने टेंट, बैंक्वेट हॉल आदि की बुकिंग शुरू कर दी है। परिवार अपनी शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं।
बृहस्पति ग्रह के अस्त होने पर भी रूकेंगे मांगलिक कार्य
कैलाश पंचाग के पंडित देव शर्मा ने बताया कि अनुसार बृहस्पति को विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों का प्रमुख ग्रह माना जाता है। इसके अस्त होने पर शुभ कार्यों से परहेज किया जाता है इसलिए इस अवधि में भी शादियां नहीं होगी। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई से 10 अगस्त तक बृहस्पति ग्रह अस्त होगा जिससे मांगलिक कार्य नहीं होंगे।
शादीयों के सीजन में लंबा ब्रेक लगने से कारोबार होगा प्रभावित
लगातार काफी समय से शादीयों पर ब्रेक लगने से कारोबारियों के काम पर भी असर पड़ेगा।आभूषण,बर्तन,सजवाट,टेंट, ब्यूटी, कपड़ा आदि संबंधित कारोबारियों के काम पर असर पड़गा। वहीं पंडित का कहना है कि देवउठनी ग्यारस आने के बाद बाजार में रौनक लोट आएगी। जिससे शादीयों का सीजन दोबारा शुरू होगा।
महिने वाइज जानिए शुभ मुह्रर्त
पंडित देव शर्मा ने बताया कि इस बार मई माह में 6, 7, 8, 9, 10 तारीख को शुभ मुहर्त के योग बन रहे हैं। जिसमें शादीयां होगी। वहीं जून में 19, 20, 22, 23, 24, 27, 29 तारीख को शादीयों के शुभ मुह्रर्त है। इसके बाद जुलाई माह में 1, 3, 4, 6, 7, 8, 9 तारीख को और नवबंर में 21, 22, 24, 25, 26 तारीख को वहीं दिसंबर माह में 2, 3, 4, 5, 11, 12 को शादीयों के लिए शुभ मुह्रर्त है।
जुलाई और अक्टूबर के बीच में भी कर सकते हैं शादी
पंडित देव शर्मा ने बताया कि कई लोग अपनी इच्छा अनुसार शादी करते हैं। ऐसे में उनके लिए जुलाई और अक्टूबर के बीच में कुछ तारीखे हैं। उन तारीखों के दिन शादी कर सकते हैं। अगस्त के महीने में 20, 22, 23, 24, 25, 29, 30 तारीख और सिंतबर के महीने में 4, 5,12, 13, 14, 21 तारीख और नवंबर में 3, 4, 10, 11,12, 13 तारीख को शादी कर सकते हैं।