Haryana और यूपी के बीच बनेगा 700KM लंबा नया एक्सप्रेसवे, ये होगा रूट

Haryana New Expressway – यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सरकार लगातार नए हाईवे और एक्सप्रेसवे का निर्माण करवा रही है। अब हरियाणा और यूपी वालों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, इन दोनों राज्यों को जोड़ने के लिए सरकार ने 700 किलोमीटर लंबा नया एक्सप्रेसवे बनाने की योजना तैयार की है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से सफर तो आसान होगा ही, इसके साथ ही राज्य की आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। आईये नीचे खबर में जानते हैं –

उत्तर प्रदेश को देश का सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला राज्य कहा जाता है। अब योगी सरकार सरकार ने एक्सप्रेसवे की संख्या में बढ़ौतरी करने की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। यूपी और हरियाणा के बीच नया एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। यह नया एक्सप्रेसवे दोनों राज्यों के विकास गति को रफ्तार देगा। इसके साथ ही सफर आसान, तेज और पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा।

जानिये कहां से शुरू होगा नया एक्सप्रेसवे –

गोरखपुर से शामली होते हुए हरियाणा के पानीपत तक नया एक्सप्रेसवे (New Expressway Haryana) बनाया जाएगा। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य चल रहा है। इस परियोजना का प्रमुख उद्देश्य पूर्वी उत्तर प्रदेश को हरियाणा जैसे आर्थिक रूप से मजबूत राज्य के साथ कनेक्ट करना है। पानीपत में कपड़ा, फर्नीचर, कृषि और पेपर उद्योग की हजारों इकाइयां हैं, जहां यूपी के बड़े पैमाने पर लोग रोजगार करते हैं। नया एक्सप्रेसवे बनने से दोनों राज्यों के बीच व्यापार, परिवहन और रोजगार के अवसरों में बढ़ौतरी होगी।

NHAI को मिली नए एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी –

नए एक्सप्रेसवे के निमार्ण कार्य की जिम्मेदारी एनएचएआई (NHAI) को सौंपी गई है। एक्सप्रेसवे को 4 से 6 लेन बनाया जाएगा। जिसे भविष्य में बढ़ाकर 8 लेन तक किया जा सकता है। अगर आने वाले समय में ट्रैफिक दबाव बढ़ता है तो एक्सप्रेसवे को चौड़ा किया जाएगा। नए एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई करीब 700 किलोमीटर होगी।

इन जिलों को मिलेगी मजबूत कनेक्टिविटी –

नया एक्सप्रेसवे (new expressway) लखनऊ, सीतापुर, मेरठ, अमरोहा, बरेली, सिद्धार्थनगर, मुरादाबाद, श्रावस्ती और बलरामपुर जैसे प्रमुख जिलों से होकर गुजरेगा। इस एक्सप्रेसवे के चालू होने से इन सभी जिलों की विकास गति को रफ्तार मिलेगी। इसके साथ ही आसपास लगती जमीन के रेट आसमान छूने लगेंगे। इसका अधिकतर हिस्सा ग्रीनफील्ड कॉरिडोर (Greenfield Corridor) के रूप में विकसित किया जाएगा।

आधुनिक होगा नया एक्सप्रेसवे –

NHAI के उप महाप्रबंधक अंकित वर्मा ने बताया है कि यह एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे (Access-controlled expressway) होगा। जिसके चलते इस मार्ग पर दुर्घटनाओं में कमी आएगी, क्योंकि अनधिकृत वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इससे सड़क सुरक्षा में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

एक्सप्रेसवे के चालू होने से होगा ये बड़ा लाभ –

नया एक्सप्रेसवे पूर्वी और पश्चिमी यूपी के बीच औद्योगिक संतुलन स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सिद्धार्थनगर का काला नमक चावल, लखनऊ की चिकनकारी और बरेली के बांस-लकड़ी उत्पाद जैसे वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) उद्योगों को नए बाजारों तक पहुंचने में सुविधा होगी।

इन चीजों को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा एक्सप्रेसवे –

DPR (New Expressway DPR) में सड़क के संरेखण, भूमि अधिग्रहण, पर्यावरण सुरक्षा और आवश्यक शर्तों का विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, पेड़ों की कटाई कम से कम की जाएगी, यातायात दबाव का आकलन करने और प्रमुख मार्गों को जोड़ने जैसे पहलुओं पर प्राथमिकता दी जा रही है। भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में राज्य सरकार, NHAI को सहयोग प्रदान करेगी।

Leave a Comment