Upcoming 7 Seater SUV : भारतीय बाजारो में SUV की बंपर डिमांड देखी जा रही है और इसी ट्रेंड को देखते हुए मारुति सुजुकी कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में 4 नई 7-सीटर फैमिली कार लॉन्च की जाने वाली है। मारुति SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए7-सीटर फैमिली कारें लॉन्च करने वाली है। ये नई एसयूवी फीचर्स (Upcoming 7 Seater SUV ) के मामले में दमदार होने वाली है।
कौन सी 4 एसयूवी होगी लॉन्च
दरअसल, बता दें कि कंपनी 2027 तक सब-कॉम्पैक्ट MPV, 7-सीटर Grand Vitara, इलेक्ट्रिक MPV और अपडेटेड Ertiga को पेश कर सकती है, जो अलग-अलग पावरट्रेन ऑप्शन के साथ लॉन्च की जाएंगी। मारुति सुजुकी अपने 50 प्रतिशत मार्केट शेयर को एक बार फिर हासिल करने के लिए 2030-31 तक 28 नए मॉडल लॉन्च (Maruti Suzuki New Cars) करने वाली है। ये गाड़ियां पेट्रोल, CNG, इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड, एथेनॉल और फ्लेक्स-फ्यूल जैसे कई पावरट्रेन ऑप्शन में लॉन्च की जाएंगी। फैमिली 7-सीटर कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी 2027 तक चार नए मॉडल लॉन्च करने का प्लान कर रही है।
Maruti का सब-कॉम्पैक्ट MPV के फीचर्स
Maruti का सब-कॉम्पैक्ट MPV लॉन्च (Features of Maruti’s sub-compact MPV) करने की तैयारी की जा रही है, जिसका कोडनेम YDB है। ये गाड़ी 4 मीटर से छोटी MPV होगी और ये एसयूवी जापान में मिलने वाली Suzuki Spacia पर बेसड हो सकती है। हालांकि अभी इस एसयूवी की लॉन्चिंग डेट कन्फर्म नहीं हुई है, लेकिन ये फैमिली कार 2026 के आखिर तक भारतीय बाजार में लॉन्च की जा सकती है और इस एसयूवी को Maruti के Nexa शोरूम के माध्यम से सेल किया जा सकता है।
बता दें कि मारुति वाईडीबी एमपीवी का डिजाइन (Maruti YDB MPV Design) और स्टाइल स्पेशिया से थोड़ा अलग हो सकता है। हालांकि, मॉडल का बॉक्सी और सीधा लुक बरकरार रह सकता है।
ग्रैंड विटारा की चल रही टेस्टिंग
इसके साथ ही 7 सीटों वाली मारुति ग्रैंड विटारा की अभी टेस्टिंग (Grand Vitara testing) चल रही है और ये एसयूवी 2026 में लॉन्च हो सकती है। ये एसयूवी अपने पांच सीटों वाले मॉडल के साथ कई डिजाइन एलिमेंट्स, प्लेटफॉर्म और पावरट्रेन से मिलती जुलती हो सकती है। मानक मॉडल के मुकाबले ये कार ज्यादा लंबी होगी। इसमें 5-सीटर ग्रैंड विटारा से लिए गए 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड माइल्ड हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन ऑप्शन उपलब्ध हो सकता है।
मारुति इलेक्ट्रिक एमपीवी कब होगी लॉन्च
इसके साथ ही मारुति सुजुकी एक इलेक्ट्रिक एमपीवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जिसके 2026 या 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। मारुति वाईएमसी कोडनेम वाला यह मॉडल इलेक्ट्रिक वाहन (Maruti Suzuki Electric MPV Launched) आर्किटेक्चर पर आधारित होगी और उम्मीद है कि इस एसयूवी का डिजाइन एलिमेंट्स और पावरट्रेन कंपोनेंट्स मारुति ईविटारा से मिल सकता है।
मारुति एर्टिगा फेसलिफ्ट का डिजाइन
इसके साथ ही मारुति सुजुकी की पॉपुलर एर्टिगा एमपीवी (Maruti Ertiga Facelift Design) अपने मिड-लाइफ अपडेट के बेहद करीब है, जो आगामी महीनो में हो सकती है। नए मॉडल में मामूली कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं और कुछ नए फीचर्स भी मिल सकते हैं, जबकि मौजूदा इंजन ऑप्शन बरकरार रह सकता है।