Haryana में 3 दिन की बारिश का अलर्ट, एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ

Haryana Rain Alert : हरियाणा में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। अभी प्रदेश में बारिश का सिलसिला फिर शुरू होने वाला है। एक बार फिर हरियाणा का मौसम करवट लेने वाला है और झमाझम बारिश देखने को मिलने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 3 दिनों में प्रदेश में झमाझम बारिश देखने को मिलने वाली है।

बार बार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के चलते बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। अभी दो-तीन दिनों से बारिश पर ब्रेक लग गया था, लेकिन इसी बीच एक बार फिर हरियाणा का मौसम करवट लेने वाला है। आइए खबर में जानते हैं अभी ओर कितने दिन हरियाणा में बारिश का सिलसिला देखा जाने वाला है।

एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ
मार्च महीने में परिवर्तशील मौसम के बीच एक मध्यम श्रेणी का पश्चिम विक्षोभ एक्टिव हो गया है। बीते दिनों इस विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद 29 मार्च से एक अप्रैल तक प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है और इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

लोगों को फसलों को ध्यान रखने की सलाह
इन दिनों खेतों में गेहूं व सरसों की फसल पक चुकी है। ऐसे में लोगों को अपनी फसल का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। किसानों को मौसम के अनुसार कदम उठाने की सलाह दी गई है। वहीं, मंडियों में भी प्रशासन की तरफ से फसल न भीगे, इसको लेकर व्यवस्था कर ली गई है।

प्रदेश के 15 जिलों में हुई झमाझम बारिश
हरियाणा में 14 मार्च के बाद से तापमान में खूब उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। बीते दो सप्ताह से तापमान लगातार सामान्य से कम बना हुआ है। बीते दो सप्ताह में प्रदेश के 15 जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई है। हिसार में सामान्य से 70 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो गई है। इस समय हो रही बारिश गेहूं के लिए थोड़ी नुकसानदायक है। बारिश, तेज हवा के चलते गेहूं की फसल गिरने से उत्पादन पर इसका प्रभाव देखा जा रहा है।

एक अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि मार्च महीने के दूसरे पखवाड़े में अब तक चार पश्चिम विक्षोभ एक्टिव हो चुके हैं। पांचवां विक्षोभ आज एक्टिव होगा, जिस वजह से 29 मार्च से एक अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इन तीन दिनों तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

Leave a Comment