Hisar Airport Flights Timing : हिसार एयरपोर्ट से गर्मियों की फ्लाइट्स का नया शेड्यूल जारी, जानें टाइमिंग

Hisar Airport Flights Timing : हिसार एयरपोर्ट से फ्लाइट्स का टाइम टेबल चेंज किया गया है। गर्मियों के लिए नया शेड्यूल जारी किया गया है। वहीं, जयपुर रूट पर पर अभी ब्रेक लिया गया है। चलिए जानते हैं हिसार से एयरपोर्ट से उड़ानों में क्या कुछ बदलाव किया गया है।

समर शेड्यूल किया गया जारी
हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्‌डे का समर शेड्यूल जारी किया गया है। नए शेड्यूल के अनुसार अयोध्या के लिए जिले से हर सप्ताह दो फ्लाइट मिलेंगी। वहीं, जयपुर रूट पर अभी ब्रेक लगाया गया है। चलिए जानते हैं नए शेड्यूल के बारे में विस्तार से-

15 अप्रैल तक लागू रहेगा नया शेड्यूह
हिसार एयरपोर्ट से न केवल हिसार, बल्की आसपास के जिले के लोगों का सफर भी आसान हो रहा है। अब एयरपोर्ट अथोरिटी की तरफ से लोगों के लिए नया शेड्यूल जारी किया गया है। नया शेड्यूल 29 मार्च से प्रभावी रूप से लागू होगा। वहीं, इसको 15 अप्रैल तक लागू रखा जाएगा। इसके बाद नया शेड्यूल 16 अप्रैल से बनेगा।

फ्लाइट्स के रूट में बदलाव
नए शेड्यूल में फ्लाइट्स का रूट भी बदला गया है। अब हिसार से अयोध्या के लिए सप्ताह में दो फ्लाइट उड़ान भरेंगी। वहीं, बात करें जयपुर की तो अभी वहां के लिए फ्लाइट्स को स्थगित किया गया है। नए शेड्यूल में इसे दौबारा जोड़ा जा सकता है। चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए नियमित फ्लाइट चलती रहेंगी। वहीं, जयपुर वाया आने वाली फ्लाइट अब दिल्ली से सीधा हिसार ही रूकेगी।

नई उड़ाने की जा सकती हैं शुरू
हिसार से चंड़ीगढ़ हो या दिल्ली, यात्रा मात्र 45 मिनट में पूरी हो जाती है। इससे लोगों का बहुत कीमती समय बचता है। विंटर शेड्यूल को अब बदला जा रहा है। वहीं, माना जा रहा है कि 16 अप्रैल से नए शेड्यूल में नई फ्लाइट्स को जोड़ा जा सकता है। हिसार से 42 एयक्राफ्ट के संचालित होती हैं।

अब यह रहेगी फ्लाइट्स की टाइमिंग
दिल्ली से हिसार के लिए फ्लाइट का टाइम सुबह 10:55 रहेगा। सुबह 10:55 पर दिल्ली से चलकर फ्लाइट हिसार में 11:40 पर लैंड करेगी। वहीं, हिसार से चंड़ीगढ़ के लिए फ्लाइट शाम 4:30 बजे उड़ान भरेगी और शाम को 5:15 पर चंड़ीगढ़ पहुंचा देगी। वहीं, हिसार से दिल्ली के लिए फ्लाइट 4:55 पर उड़ेगी और 5:40 पर दिल्ली पहुंचा देगी।

अयोध्या के लिए फ्लाइट
हिसार से अयोध्या के लिए सप्ताह में दो दिन फ्लाइट उड़ेगी, इसमें हिसार से फ्लाइट दोपहर 12:05 पर उड़ान भरकर 2:05 पर अयोध्या पहुंचा देगी। वहीं, वापसी के लिए फ्लाई 2:30 बजे उड़ेगी व 4:30 पर हिसार पहुंचा देगी। यानी दो घंटे में सफर तय हो जाएगा। वहीं, अयोध्या के लिए फ्लाइट शुक्रवार और रविवार को उपलब्ध रहेगी।

Leave a Comment