Gold Forecast : आ गई बड़ी रिपोर्ट, 2027 में धड़ाम से गिरेगा सोना

Gold Forecast : अभी वर्ष का पांचवा महीना चल रहा है और 2026 में अब तक सोने की कीमतों में बंपर तेजी देखी गई है। ऐसे में अगर आप भी सोने (Sone Ke Rate) में निवेश करने की सोच रहे हैं तो अभी आपके लिए रूकना बेहतर हो सकता है, क्योंकि हाल ही में सोने की कीमतों को लेकर बड़ी रिपोर्ट सामने आई है, जिसके तहत 2027 में सोने की कीमतों में बंपर गिरावट देखने को मिल सकती है।

आगामी समय में कैसी रहेगी सोने की चाल
रिपोर्ट के मुताबिक साल 2026 में सोने की कीमतें बीते वर्ष की तुलना में 37 प्रतिशत तक (gold price hike) बढ़ सकती हैं। हालांकि, इसके अगले ही साल यानी 2027 में इसमें 8.5 प्रतिशत की गिरावट (gold price crash) आने की संभावना है। वर्ल्ड बैंक के अनुसार वैश्विक स्तर पर चल रहे भू-राजनीतिक तनाव, के चलते मार्केट में काफी उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

किन कारणों से बढ़े दाम
वैसे तो जब भी दुनिया में राजनीतिक तनाव बढ़ता है, तो निवेशक सेफ इन्वेस्टमेंट के तौर पर सोने का रुख करते हैं। अब इस वर्ष सोने की कीमतें 4,700 डॉलर प्रति औंस (Gold Target Price 2026) तक पहुंच सकती हैं, जोकि 2025 की तुलना में 37 प्रतिशत अधिक है। रिपोर्ट में 2027 के लिए औसत कीमत 4,300 डॉलर प्रति औंस और भारतीय रुपये के हिसाब से लगभग 1.31 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रहने का अनुमान जताया है, जो पिछले साल की तुलना में 8.5 प्रतिशत कम है।

साल के आखिर तक सामान्य होंगी स्थिति
रिपोर्ट में यह क्लियर है ये अनुमान कुछ धारणाओं पर बेसड हैं। वर्ल्ड बैंक के अनुसार मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध और सप्लाई चेन में बाधाओं का बुरा दौर खत्म होने की संभावना है। अगर होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से शिपिंग धीरे-धीरे पटरी पर आती है, तो साल के आखिर तक स्थिति सामान्य होने लगेगी। अभी युद्ध के चलते आई अनिश्चितता के चलते सोने में तेजी आई है।

किन कारणों से बढ़ सकती है कीमतें
वर्ल्ड बैंक का कहना है कि ये आंकड़े अभी अनिश्चितताओं से भरे हैं। दो बड़े कारणों के चलते सोने की कीमतों (Gold Rate News) में तेजी आ सकती हैं। अगर वैश्विक व्यापार तनाव बढ़ता है, तो इन्वेस्टर्स सोने-चांदी की तरफ भागेंगे, जिससे कीमतें अनुमान से ऊपर जा सकती है। बाजार में सट्टेबाजी और इन्वेस्टमेंट का रूख कीमतों में बड़े बदलाव ला सकता है।

सोने की कीमतों में गिरावट के कारक
वहीं, दूसरी तरफ कुछ ऐसे कारक भी नजर आ रहे हैं, जिससे सोने की कीमतें (Sone Ke Bhav) धड़ाम से गिर सकती है। अगर दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं महंगाई को काबू में करने के लिए ब्याज दरों में इजाफा करता हैं, तो सोना रखने की लागत में इजाफा होगा, जिससे इन्वेस्टर्स दूर हो सकते हैं। इसके साथ ही अगर भू-राजनीतिक तनाव कम हुआ, तो सेफ इन्वेस्टमेंट के रूप में सोने की मांग में कमी आने की संभावना है।

COMEX पर सोने के ताजा रेट
COMEX पर सोने (Latest gold rates on COMEX) का जून वायदा 1.53 प्रतिशत तेजी के साथ 4,631 डॉलर प्रति औंस (gold rate today) पर कारोबार कर रहा है। वहीं, घरेलू बाजार MCX पर जून का कॉन्ट्रैक्ट 1.5.3 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,51,337 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार (gold price today) कर रहा है। यानी की आगामी समय में सोने के निवेशकों के लिए बड़े उतार-चढ़ाव भरे साबित हो सकते हैं।

Leave a Comment