Haryana के इस जिले में बनेगा नया बाईपास, इसके साथ ही 71km लंबी सड़क होगी फोरलेन

Haryana में विकास कार्य तेजी पर हैं। सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। प्रदेश में नए हाईवे और एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। अब हरियाणा वालों के लिए एक गुड न्यूज है। दरअसल, सरकार ने प्रदेश के एक जिले में नया बाईपास बनाने का ऐलान किया है इसके साथ ही 71 किलोमीटर लंबी सड़क को भी फोरलेन किया जाएगा। आईये नीचे खबर में जानते हैं –

हरियाणा में सड़क नेटवर्क को बढ़ाने के लिए लगातार सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। प्रदेश में एक के बाद एक नया एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। राज्य में ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को देखते हुए एक नया बाईपास (New Bypass News) बनाने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही एक सड़क को फोर लेन भी किया जाएगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने से सफर सुरक्षित, आसान और तेज होगा।

इस जिले में बनेगा नया बाईपास –

हरियाणा के नूंह के तावडू में ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है जिसकी वजह से नया बाईपास बनाया जाएगा। भिवाड़ी मोड़ से पलवल तक सड़क को फोर लेन करने की भी योजना बनाई गई है। एलाइनमेंट तय करने के लिए केंद्रीय मंत्रालय स्तर पर समीक्षा चल रही है।

मंत्री ने बताया कि शहर के उत्तरी हिस्से में नया बाईपास (New Bypass in Haryana) बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस परियोजना को भिवाड़ी मोड़ से पलवल तक सड़क को फोरलेन में विकसित करने की योजना के साथ जोड़ा गया है, ताकि पूरे मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से चल सके।

PWD मंत्री रणबीर गंगवा ने दी जानकारी –

पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा (PWD Minister Ranbir Gangwa) ने हरियाणा राज्य में सड़कों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और फॉरलेन निर्माण के कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिससे यातायात सुगम हुआ है और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिला है। सरकार का लक्ष्य है कि सभी जिलों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी मिले। उन्होंने बताया कि होडल से पटौदी (Hodal to Pataudi four lane) को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव विचारधीन है। इस परियोजना को दो चरणों में लागू किया जाएगा।

71KM लंबी सड़क होगी फोर लेन –

होडल से बिलासपुर चौक वाया नूंह अनु 71km तक सड़क को फोरलेन बनाने के लिए NCR Planning Board के तहत 616.0 एक करोड रुपए की स्वीकृति दी जा चुकी है। इसके लिए लगभग 80 हेक्टेयर भूमि की जरूरत है, जिसकी वन विभाग से मंजूरी मिलना अभी बाकी है। स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर जारी किए जाएंगे।

दूसरे चरण में बिलासपुर चौक से कुलाना वाया पटौदी (Bilaspur Chowk to Kulana via Pataudi new four lane road) 71 किलोमीटर से 96 किलोमीटर तक फोरलेन निर्माण के लिए 476.07 करोड रुपए जारी किए गए हैं। यह प्रस्ताव स्थाई वित्त समिति के पास विचारधीन है। करीब 27 एकड़ भूमि की जरूरत है सभी स्वीकृतियां मिलने के बाद रोड को फोरलेन बनाने का काम शुरू किया जाएगा।

Leave a Comment