Gold Price : पिछले काफी दिनों से सोने और चांदी की कीमतों ने देश भर के बाजार में हलचल मचा रखी है। आज फिर सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि चांदी की कीमतों में आज गिरावट का दौर देखा गया है और सोने के भाव ऊपर की तरफ जाते हुए नजर आए हैं। आइए जान लेते हैं आज 18 से 24 कैरेट सोने के ताजा भाव क्या है।
सोने और चांदी की कीमतों (Latest Gold And Silver Price) में लगातार हो रहे उतार चढ़ाव की वजह से आजकल हर कोई इनसे जुड़े नए अपडेट जानना चाह रहा है। बीते कल सरकार की तरफ से सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी पर जाने की वजह से इनकी कीमतों में भी काफी ज्यादा इजाफा देखने को मिला। कल बुधवार के दिन सोने और चांदी के भाव ने काफी लंबी-लंबी छलांग लगाई। आज वीरवार के दिन भी सोने और चांदी की कीमतों (Gold And Silver Price) में खास बदलाव देखने को मिला है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी का भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज चांदी की कीमतों में गिरावट (Gold And Silver On MCX) देखी गई वहीं सोने की कीमतों में उछाल नजर आया है। आज चांदी के भाव में एमसीएक्स पर 2,99,000 प्रति किलोग्राम के आंकड़े को टच कर लिया था जिसके बाद गिरावट का दौर शुरू हुआ और चांदी के भाव 2,94,450 पर आकर अटक गए, मार्केट में उतार चढ़ाव का दौर अभी भी जारी है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Prices) पर 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 3,00,238 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी जबकि आज सुबह यह 2,98,373 रुपए पर खुली। आज सुबह से ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी की कीमतों में हलचल हो रही है और कीमत नीचे की तरफ आ रही है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Live Rate) पर सोने के भाव की बात की जाए तो आज सुबह बाजार खुलने के समय सोने के भाव 1,61,027 पर थे जो कि MCX पर सोने का आज का लो प्राइस है और फिलहाल सोने के भाव में उछाल नजर आ रहा है और सोने की कीमतों ने आज का हाई लेवल 1,63,055 रूपये प्रति 10 ग्राम बनाया है।
सराफा बाजार में सोने के भाव
सराफा बाजार में भी सोने की कीमत (Gold price in the bullion market) में उछाल देखने को मिला है वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट नजर आ रही है। आंकड़े देखकर पता चला है कि 24 काह वाला सोना ₹330 की तेजी के साथ 1,62,330 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है वहीं 22 कैरेट वाला सोना भी ₹300 की तेजी के साथ एक 1,48,800 पर पहुंच गया है। 18 कैरेट वाले सोने के भाव के बात की जाए तो उसमें भी ढाई सौ रुपए का उछाल देखा गया है और वह एक लाख 21 हजार 750 रुपए पर कारोबार कर रहा है।
चांदी की कीमतों में ₹10000 की गिरावट (silve rate down) नजर आई है और फिलहाल सराफा बाजार में चांदी के भाव ₹300000 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहे हैं।
प्रमुख शहरों में सोने के भाव
Delhi में आज सुबह 24 कैरेट सोने का रेट ₹162260, 22 कैरेट का ₹148950 और 18 कैरेट का ₹121900 रहा। Mumbai और Kolkata में 24 कैरेट सोना ₹162330, 22 कैरेट ₹148800 और 18 कैरेट ₹121900 पर कारोबार करता दिखा। वहीं Chennai में 24 कैरेट का भाव ₹163680, 22 कैरेट का ₹150010 और 18 कैरेट का ₹125610 दर्ज किया गया।
Lucknow, Kanpur और Jaipur में सोने के रेट लगभग समान रहे, जहां 24 कैरेट ₹162260, 22 कैरेट ₹148950 और 18 कैरेट ₹121900 रहा। Patna में 24 कैरेट सोना ₹162380, 22 कैरेट ₹148550 और 18 कैरेट ₹121800 पर रहा। Indore और Bhopal में 24 कैरेट का भाव ₹162380, 22 कैरेट ₹148850 और 18 कैरेट ₹121800 दर्ज किया गया।