Haryana News : हरियाणा के शहरों में पिछले कई दिनों से सफाई न होने की वजह से सड़कों पर काफी ज्यादा कचरा फैला हुआ है। दरअसल हरियाणा में सफाई कर्मचारी पिछले कई दिनों से हड़ताल पर चल रहे थे जिसकी वजह से सफाई नहीं हो पाई। मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि हरियाणा में अब दोबारा से सफाई कर्मचारी अपने काम पर लग जाएंगे।
हरियाणा राज्य में पिछले काफी दिनों से सफाई कर्मचारी अपनी मांगों (demands of sanitation workers) को लेकर हड़ताल पर बैठे थे तथा राज्य में सफाई का काम रुका हुआ था और कर्मचारियों द्वारा की गई इस हड़ताल की वजह से हरियाणा की सड़कों पर पिछले काफी दिनों से कचरा भर गया है। अब एक नई अपडेट के माध्यम से पता चला है कि हरियाणा में सफाई कर्मचारी तथा सरकार के बीच सहमति बन गई है।
आज हुई बैठक
हरियाणा राज्य (Haryana News) में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब स्थगित हो गई है। मेरी जानकारी के मुताबिक पता चला है कि अब कर्मचारी दोबारा से कम पर लौट आएंगे और आज रोहतक के सुखपुरा चौक स्थित कर्मचारी भवन में प्रदेश स्तरीय बैठक के दौरान इसकी सहमति हुई और इस बैठक की अध्यक्षता (chairing the meeting) संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने की।
कर्मचारियों की मांगे नही मानी तो….
नरेश शास्त्री की तरफ से बताया गया है कि हरियाणा में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक (state level meeting) में लगभग 550 कर्मचारी शामिल है जिसमें करीब 3 घंटे विचार के बाद पिछले काफी समय से चल रही इस हड़ताल को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में शास्त्री की तरफ से कहा गया है कि सरकार द्वारा 30 जून तक कर्मचारियों की मांगे (demands of employees) मानने का आश्वासन दिया गया है और इसके चलते फिलहाल हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है।
नरेश शास्त्री की तरफ से यह भी क्लियर कर दिया गया है कि अगर 30 जून तक सरकार इन मांगों को पूरा नहीं करती है तो 1 जुलाई से कर्मचारी एक बार फिर हड़ताल करने पर मजबूर हो जाएंगे।
हरियाणा प्रदेश के लिए बैठक में नगर पालिका कर्मचारी संघ (Municipal Employees Union) के अलावा दमकल कर्मचारियों तथा महिला ब्रांच की पदाधिकारी (Women Branch Officer) भी शामिल रही। इस बैठक के अवसर पर हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिणद सहित सभी जिलों के पधाधिकारी भी शामिल रहे।